HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा पिछड़े,दलितों और वंचितों की है असल दुश्मन,आधा सच बताने की बीमारी से ग्रस्त हैं अखिलेश याद : केशव मौर्य

सपा पिछड़े,दलितों और वंचितों की है असल दुश्मन,आधा सच बताने की बीमारी से ग्रस्त हैं अखिलेश याद : केशव मौर्य

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। साथ ही समाजवादी पार्टी के दलित प्रेम पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए कहा कि, भाजपा ने सपाई गुंडों को छठी का दूध याद दिलाकर उसके मंसूबों को विफल कर बहन जी की लाज और जीवन दोनों को बचाया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। साथ ही समाजवादी पार्टी के दलित प्रेम पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए कहा कि, भाजपा ने सपाई गुंडों को छठी का दूध याद दिलाकर उसके मंसूबों को विफल कर बहन जी की लाज और जीवन दोनों को बचाया था।

पढ़ें :- भाजपा सरकार एक्सप्रेस-वे का झूठा प्रचार कर रही, मुख्यमंत्री जी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के मानकों के साथ किया खिलवाड़: अखिलेश यादव

केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, आधा सच बताने की बीमारी से ग्रस्त हैं सपा बहादुर अखिलेश यादव। सच यह है कि 1991 के लोकसभा चुनाव में नेताजी ने अगर इटावा में मान्यवर कांशीराम की मदद की तो मान्यवर कांशीराम ने भी जसवंतनगर से बसपा का उम्मीदवार न देकर नेताजी की जिताने में मदद की थी।

पढ़ें :- भ्रष्टाचार और कांग्रेस का रिश्ता जन्मजात, इनका आंदोलन देश के लिए नहीं बल्कि सिर्फ एक परिवार के स्वार्थ के लिए : केशव मौर्य

उन्होंने आगे कहा कि, लेकिन इससे बड़ा सपा का काला सच यह है कि 2 जून, 1995 को सपा के गुंडों ने लखनऊ के स्टेट गेस्टहाउस में दलितों की सबसे बड़ी नेता बहन मायावती जी की आबरू लूटने और उनकी हत्या की कोशिश की थी। लेकिन दलितों के सम्मान में सदा समर्पित भाजपा ने सपाई गुंडों को छठी का दूध याद दिलाकर उसके मंसूबों को विफल कर बहन जी की लाज और जीवन दोनों को बचाया था। ऐसे ही अपने पालतू गुंडों की फौज पर अखिलेश जी आज भी इतराते हैं। सपा पिछड़ों दलितों वंचितों की असल दुश्मन है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...