1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा सांसद अफजाल अंसारी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा, बोले- पीएम मोदी पीओके पर तुरंत कब्जा करने का दें आदेश

सपा सांसद अफजाल अंसारी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा, बोले- पीएम मोदी पीओके पर तुरंत कब्जा करने का दें आदेश

गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी (SP MP Afzal Ansari) ने भारतीय सेना (Indian Army) के तरफ से 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान और पीओके (POK) में आतंकवादी ठिकानों पर की गई कार्रवाई की सराहना की है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

गाजीपुर: गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी (SP MP Afzal Ansari) ने भारतीय सेना (Indian Army) के तरफ से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान और पीओके (POK) में आतंकवादी ठिकानों पर की गई कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने केंद्र सरकार से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Former Prime Minister Indira Gandhi) से सीख लेकर तुरंत पीओके पर कब्जा करने का आदेश देने की बात कही है। भारतीय सेना ने यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam terrorist attack) के जवाब में की है।

पढ़ें :- T20 WC 2026: टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान ने शुरू किया ड्रामा, भारत के साथ नहीं खेलेगा मैच

अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor)  की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय सेना (Indian Army)  ने अपनी ताकत दिखाई। साथ ही पाकिस्तान के नौ आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया है। यह पाकिस्तान के बुरे इरादों को खत्म करने की शुरुआत है। देश की जनता मानती है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा। पाकिस्तान आसानी से सबक सीखने वाला नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक भारत, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर(POK)  को अपनी सीमा में नहीं मिला लेता, तब तक पाकिस्तान की हरकतें बंद नहीं होंगी।

सपा सांसद ने केंद्र सरकार से तुरंत सेना को पीओके (POK)   पर कब्जा करने का आदेश देने की मांग की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को इंदिरा गांधी से सीखना चाहिए कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े करके बांग्लादेश बनवाया था। अंसारी ने इंदिरा गांधी के समय के बांग्लादेश निर्माण का उदाहरण देकर सरकार को सख्त कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।

भारतीय सेना (Indian Army) ने पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam terrorist attack) के बाद जवाबी कार्रवाई की है। सेना ने पाकिस्तान और पीओके (POK)  में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमले किए। इन ठिकानों में लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) और जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) जैसे आतंकवादी संगठनों के ठिकाने भी शामिल थे। यह कार्रवाई आतंकवादियों को कड़ा संदेश देने के लिए की गई।

पढ़ें :- Budget 2026: जानिए बजट में क्या-क्या हुआ सस्ता? कैंसर, शुगर जैसी दवाइयों पर मिलेगी बड़ी राहत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...