1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा सांसद ने भाजपा सरकार को घेरा, कहा-डबल इंजन की सरकार किसानों के खिलाफ

सपा सांसद ने भाजपा सरकार को घेरा, कहा-डबल इंजन की सरकार किसानों के खिलाफ

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, भाजपा की डबल इंजन की सरकार किसानों के खिलाफ है और जब तक किसान ​खुश नहीं है तब ​तक देश खुश नहीं होगा। इसके साथ ही छुट्टा पशुओं के मुद्दे पर सरकार को घेरा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, भाजपा की डबल इंजन की सरकार किसानों के खिलाफ है और जब तक किसान ​खुश नहीं है तब ​तक देश खुश नहीं होगा। इसके साथ ही छुट्टा पशुओं के मुद्दे पर सरकार को घेरा है।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

अवधेश प्रसाद (Avadhesh Prasad) ने कहा, सपा ने पहले भी किसानों और जानवरों के खिलाफ किसानों की मदद करने के लिए सरकार की नीति के बारे में सवाल उठाए थे। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार से पूछा था कि अन्ना पशुओं से फसल को बचाने के लिए सरकार के पास क्या नीति है? लेकिन, सरकार ने कोई बात नहीं सुनी।

उन्होंने आगे कहा, किसानों की फसल को अवारा पशु नष्ट कर रहे हैं और हमला कर लोगों की जान भी ले रहे हैं। करीब पांच हजार से अधिक किसानों को आवारा सांड ने हमला करके मौत के घाट उतार दिया है। इसमें हमने सराकर को 52 लोगों की सूची भी दी थी और मांग की थी कि पीड़ित परिवार को मुआवाजे के तौर पर 10 लाख रुपये दिए जाएं लेकिन सरकार का ध्यान नहीं दिया गया।

 

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...