1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा सांसद नीरज मौर्य की पहल लाई रंग: ग्रामीण गैस उपभोक्ताओं को भी मिलेगी 25 दिन में गैस, पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय के मंत्री को लिखा था पत्र

सपा सांसद नीरज मौर्य की पहल लाई रंग: ग्रामीण गैस उपभोक्ताओं को भी मिलेगी 25 दिन में गैस, पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय के मंत्री को लिखा था पत्र

नीरज मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, दिनांक 10/08/2026 को मेरे द्वारा मेरे संसदीय क्षेत्र आंवला सहित देश के ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रिफिल बुकिंग समयावधि के संबंध में ग्रामीण गैस एजेंसियों पर दूसरी बुकिंग के लिए 45 दिनों का समय निर्धारित था,जिसको घटाकर शहरी एजेंसियों के समान करने हेतु मंत्री पेट्रोलियम एवं गैस को पत्र लिखा था जिसके फलस्वरूप ग्रामीण उपभोक्ताओं को दूसरी बुकिंग हेतु अब 45 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा शहरी उपभोक्ताओं की भांति वह भी दूसरा सिलेंडर लेने हेतु 25 दिन में दूसरी बुकिंग कर सकते है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सांसद नीरज मौर्य की पहल रंग लाई है। सांसद की पहल से लाखों ग्रामीण गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने ग्रामीण इलाकों में रसोई गैस बुकिंग को लेकर नियम बदल गया है। तेल कंपनियों ने ग्रामीण इलाकों में LPG सिलेंडर रिफिल बुकिंग के अंतराल को 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है।

पढ़ें :- समाजवादी छात्रसभा के सदस्य अब नीली पैंट और नीली शर्ट पहनेंगे,अखिलेश बोले- जो लोग आज कानून नहीं मान रहे, वे कल मानेंगे

नीरज मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, दिनांक 10/08/2026 को मेरे द्वारा मेरे संसदीय क्षेत्र आंवला सहित देश के ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रिफिल बुकिंग समयावधि के संबंध में ग्रामीण गैस एजेंसियों पर दूसरी बुकिंग के लिए 45 दिनों का समय निर्धारित था,जिसको घटाकर शहरी एजेंसियों के समान करने हेतु मंत्री पेट्रोलियम एवं गैस को पत्र लिखा था जिसके फलस्वरूप ग्रामीण उपभोक्ताओं को दूसरी बुकिंग हेतु अब 45 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा शहरी उपभोक्ताओं की भांति वह भी दूसरा सिलेंडर लेने हेतु 25 दिन में दूसरी बुकिंग कर सकते है।

पढ़ें :- 'काशी के क्योटो में हुआ चमत्कार, पानी पर चल गयी दो पहिया नाव...' अखिलेश ने वाराणसी में जलभराव पर कसा तंज

दरअसल, बीते 10 अगस्त को सपा सासंद नीरज मौर्य ने पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय के मंत्री को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने लिखा था कि, मेरे संसदीय क्षेत्र आंवला (बरेली) सहित देश के ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रिफिल बुकिंग समयावधि की ओर आकर्षित करना चाहता हूं।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि, वर्तमान नियमों के अंतर्गत ग्रामीण गैस एजेंसियों पर दूसरी बुकिंग के लिए 45 दिनों का समय निर्धारित है। जब गैस वितरण के अन्य सभी नियम शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए समान हैं, तो बुकिंग अवधि में यह भेदभाव उचित नहीं है। इस लंबे अंतराल के कारण ग्रामीण उपभोक्ताओं को भारी कठिनाई हो रही है

सपा सांसद ने आगे लिखा, आपसे अनुरोध है कि इस विसंगति को दूर करते हुए शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की बुकिंग अवधि समान रखी जाए और ग्रामीण क्षेत्र का बुकिंग समय 45 दिन से घटाकर 25 दिन की कृपा करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...