1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा सांसद रूचि वीरा ने पूर्व सांसद को कहा था जयचंद, सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पहले एसटी हसन की जांच होगी उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जो उचित समझे वह कार्यवाही होगी

सपा सांसद रूचि वीरा ने पूर्व सांसद को कहा था जयचंद, सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पहले एसटी हसन की जांच होगी उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जो उचित समझे वह कार्यवाही होगी

जो सामंतवाद और पूंजीवाद और सरकार का साथ देंगे तो वह पार्टी से बाहर होंगे. साथ ही पूर्व सांसद पर लगे आरोप पर कहा की उनका परीक्षण होगा उसके बाद कार्यवाही होगी. भाजपा ने पूर्व राज्यपाल सतपाल मालिक का अपमान किया है.

By Sushil Singh 
Updated Date

मुरादाबाद:- समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल आज सुबह मुरादाबाद पहुचे. पूजा पाल पर अखिलेश यादव द्वारा की गयी कार्यवाही पर कहा की जो सामंतवाद और पूंजीवाद और सरकार का साथ देंगे तो वह पार्टी से बाहर होंगे. साथ ही पूर्व सांसद पर लगे आरोप पर कहा की उनका परीक्षण होगा उसके बाद कार्यवाही होगी. भाजपा ने पूर्व राज्यपाल सतपाल मालिक का अपमान किया है. सपा सरकार उन संतो के साथ खड़ी है जिनकी विचारधारा सर्वसमाज की कल्याण के लिए हो.

पढ़ें :- भाजपा सरकार में देश दिशाविहीन है, शिक्षा और स्वास्थ्य का क्षेत्र पूरी तरह से हो गया बर्बाद: अखिलेश यादव

 

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल आज मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा में पीडीए पंचायत करेगी. कुंदरकी विधानसभा में हुए उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद दुबारा से अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए और पंचायत और आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पीडीए पंचायत डिंगरपुर में की जाएगी. इससे पहले मुरादाबाद पार्टी कार्यालय पहुचे और मिडिया से बात की.

सवाल:- क्षत्रिय विधायकों की कुटुंब पार्टी को लेकर समाजवादी पार्टी सकते में है.

जबाब:- सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने जबाब देते हुए कहा है कि ऐसे लोगों पर एक एक करके कार्रवाई की जाएगी, पूजा पाल को सपा ने स्वीकार किया और हर पटल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके साथ खड़े रहे. लेकिन जो सामंतवाद और पूंजीवाद का साथ देंगे, ऐसी सरकार का साथ देंगे वह सब पार्टी से बाहर किए जाएंगे.

पढ़ें :- केजरीवाल के बरी होने पर कपिल सिब्बल का बीजेपी पर सीधा वार, बोले- ‘जेल भेजो, सरकार गिराओ और चुनाव जीतो’, CBI-ED सरकार का हथियार

सवाल:- सपा सांसद रुचि वीरा द्वारा पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन को पार्टी का जयचंद कहा है.

जबाब :- प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल ने कहा डॉ एसटी हसन को जयचंद कहने और उन्हें पार्टी से निकालने कासवाल है तो उनका भी परिक्षण होगा और उसके बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसा समझेंगे उसके बाद उचित कार्यवाही करने का काम करेंगे.

सवाल:- राजनेता और कुछ लोग साधु संतो पर टिप्पणी कर उनका अपमान कर रहे है.

जबाब:- प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि साधु संतों के अपमान मामला है तो सपा सबके साथ खड़ी है, चाहे सतपाल मालिक रहे हो भाजपा ने उनका अपमान किया. अगर सन्तो का अपमान होगा तो सपा उनके साथ भी खड़ी है. लेकिन संतो की भी कई केटेगिरी है, उनमे भी सामंतवाद और पूंजीवाद है, संतो में वही अमीर और गरीब संत है. सपा उन संतो के साथ खड़ी है जिनकी विचारधारा सर्वसमाज के कल्याण की बात करें ऐसे संतो के सपा साथ है.

सुशील कुमार सिंह

पढ़ें :- VIDEO: शादी के बाद पहली बार उदयपुर एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा

मुरादाबाद

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...