1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन, लंबे समय से थे बीमार

सपा के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन, लंबे समय से थे बीमार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मुरादाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मुरादाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। सांसद के पोते जियाउर्रहमान बर्क ने बताया कि उनके 93 वर्षीय दादा की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गय था। इसके बाद उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ था।

पढ़ें :- आम आदमी को बड़ी राहत : आसमान से जमीन पर उतरा सोने का दाम, 14,984 प्रति ग्राम पर रुपये पहुंचा भाव

सपा सांसद को मंगलवार सुबह आईसीयू में ले जाया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। चार बार विधायक और चार बार सांसद रह चुके डा. शफीकुर्रहमान बर्क 2019 में पांचवीं बार सांसद चुने गए। उम्र और अनुभव में वह मंडल के सबसे वरिष्ठ राजनेता रहे। अपने सियासी तेवरों के कारण उनकी अलग पहचान रही है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...