1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘बोल मतदाता बोल’—अब चुनावी एजेंडा नहीं, जनता तय करेगी असली मुद्दे

‘बोल मतदाता बोल’—अब चुनावी एजेंडा नहीं, जनता तय करेगी असली मुद्दे

‘बोल मतदाता बोल’—अब चुनावी एजेंडा नहीं, जनता तय करेगी असली मुद्दे

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ चुनावी वादों, भाषणों और दावों का दौर शुरू हो चुका है। लेकिन इस बार सवाल नेताओं से नहीं, सीधे मतदाता से पूछा जाएगा। इसी उद्देश्य के साथ पर्दाफाश न्यूज़ शुरू कर रहा है एक विशेष जनसंवाद अभियान—“बोल मतदाता बोल”

पढ़ें :- राजस्थान के निकाय चुनाव में 19 सीटों पर जीती BSP, मायावती बोलीं-विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी आएंगे अब अच्छे रिजल्ट

इस अभियान में न मंच होगा, न राजनीतिक भाषण। यहां बोलेगी सिर्फ जनता। नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के हर गांव, हर वार्ड और हर गली तक पहुंचकर आम लोगों से पूछा जाएगा—आपके गांव का सबसे बड़ा मुद्दा क्या है? पांच साल में क्या बदला और क्या अब भी अधूरा है? अगले विधायक से आपकी सबसे बड़ी उम्मीद क्या है?

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी, सिंचाई, कानून-व्यवस्था और विकास जैसे हर मुद्दे पर मतदाताओं की बेबाक राय कैमरे में कैद होगी और बिना किसी काट-छांट के पूरे क्षेत्र के सामने रखी जाएगी।

“बोल मतदाता बोल” किसी राजनीतिक दल, नेता या विचारधारा का मंच नहीं है। यह जनता की आवाज़ का मंच है, जहां चुनावी मुद्दे जनता तय करेगी। हमारा उद्देश्य किसी का प्रचार या विरोध नहीं, बल्कि चुनावी बहस को जनसरोकारों के केंद्र में लाना है।

अब वक्त आ गया है कि चुनाव केवल वादों पर नहीं, बल्कि गांव-गांव की वास्तविक समस्याओं और जनता की उम्मीदों पर लड़ा जाए।

पढ़ें :- 2027 से पहले यूपी में लागू होगा UCC? BJP के बड़े नेता के बयान से बढ़ी हलचल

पर्दाफाश न्यूज़ नौतनवा विधानसभा के प्रत्येक मतदाता से अपील करता है कि इस जनसंवाद अभियान का हिस्सा बनें, अपनी बात खुलकर रखें और लोकतंत्र को अपनी आवाज़ दें।

“बोल मतदाता बोल — न वादा, न बहाना… अब जनता बताएगी असली अफसाना।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...