1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. चाईनीज लवर के लिए स्पेशली गोभी मंचूरियन रेसिपी, ये है बनाने का तरीका

चाईनीज लवर के लिए स्पेशली गोभी मंचूरियन रेसिपी, ये है बनाने का तरीका

अगर गोभी की सब्जी खा खाकर बोर हो गए हैं तो आज खास आपके लिए हम गोभी मंचूरियन की रेसिपी लेकर आये है। बच्चों को तो पसंद आयेगा बड़े भी खाकर आपकी तारीफ करते नहीं थेकेंगे। बहुत आसानी से और कम समय में बनकर तैयार हो जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अगर गोभी की सब्जी खा खाकर बोर हो गए हैं तो आज खास आपके लिए हम गोभी मंचूरियन की रेसिपी लेकर आये है। बच्चों को तो पसंद आयेगा बड़े भी खाकर आपकी तारीफ करते नहीं थेकेंगे। बहुत आसानी से और कम समय में बनकर तैयार हो जाता है। आजकल चाईनीज खाने के शौकीनों की सख्या बहुत अधिक है। अगर आप भी चाइनीज लवर है तो यह रेसिपी आपको बहुत पसंद आने वाली है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

गोभी मंचूरियन बनाने के लिए जरुरी सामग्री

1 छोटे आकार की गोभी, छोटे टुकड़ों में कटी हुई

1 कप मैदा (वाइट फ्लौर)

1/4 कप कॉर्नफ्लोर

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

1/2 कप पानी (गाढ़ा घोल बनाने के लिए)

1/2 चम्मच नमक

1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर

1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

गोभी मंचूरियन बनाने का ये है तरीका

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

गोभी मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, कॉर्नफ्लोर, नमक, काली मिर्च पाउडर, और लाल मिर्च पाउडर को मिलाएं।इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें।कटी हुई गोभी के टुकड़ों को इस घोल में अच्छे से कोट करें।

एक कढ़ाई में तेल गरम करें और इसमें कोटेड गोभी के टुकड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।तले हुए गोभी के टुकड़ों को किचन पेपर पर निकालकर अतिरिक्त तेल सोख लें।एक पैन में तेल गरम करें। इसमें बारीक कटा प्याज़ डालें और सुनहरा होने तक भूनें।

अब हरी मिर्च, अदरक, और लहसुन डालें और कुछ सेकंड्स के लिए भूनें। शिमला मिर्च डालें और 2-3 मिनट तक भूनें।सोया सॉस, टमाटर सॉस, विनेगर, चीनी, और पानी डालें। अच्छे से मिलाएं।अब कॉर्नफ्लोर को थोड़े पानी में घोलकर सॉस में डालें और अच्छे से मिला लें। इससे सॉस गाढ़ा हो जाएगा।काली मिर्च पाउडर और नमक डालें। सॉस को उबालें और उसकी गाढ़ी कंसिस्टेंसी तक पकाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...