1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा में कल सपा की PDA जन पंचायत, सामाजिक न्याय के मुद्दों पर होगी चर्चा

नौतनवा में कल सपा की PDA जन पंचायत, सामाजिक न्याय के मुद्दों पर होगी चर्चा

नौतनवा में कल सपा की PDA जन पंचायत, सामाजिक न्याय के मुद्दों पर होगी चर्चा

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो, महराजगंज :: समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को नौतनवा विधानसभा क्षेत्र-316 में PDA जन पंचायत का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सेमरातर चौराहा स्थित उत्सव मैरिज हॉल में होगा। जन पंचायत में सामाजिक न्याय, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों की भागीदारी एवं अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

पढ़ें :- PUBG पर हुई महिला से दोस्ती, फैजाबाद में कोर्ट मैरिज: लखनऊ से फर्जी दस्तावेज बनवाकर रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बैजू यादव ने बताया कि PDA जन पंचायत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर जन पंचायत को सफल बनाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने और PDA वर्ग की भागीदारी को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। जन पंचायत के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच संवाद स्थापित करने के साथ सामाजिक न्याय से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

डॉ. रामआसरे विश्वकर्मा होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तथा अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामआसरे विश्वकर्मा होंगे।

पढ़ें :- जो सामने आया सनकी ने उसे पीटा: नाना, नानी, मां और बहन को मौत के घाट उतारा, 4 गंभीर हालत में भर्ती

कार्यक्रम में नौतनवा विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डॉ. राजेश यादव, सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजू दूबे, प्रदेश महासचिव भोला चौधरी, प्रदेश सचिव जय प्रकाश, पूर्व प्रदेश सचिव अमित कुमार, कमरुद्दीन आलम, लक्ष्मण साहनी, विजय कुमार समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बैजू यादव की अपील के बाद अब PDA जन पंचायत में जुटने वाली भीड़ पर स्थानीय सियासी नजरें टिकी हैं। वहीं, विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित इस कार्यक्रम को समाजवादी पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और चुनावी तैयारी से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

 

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- थलपति विजय की TVK आधिकारिक रूप से INDIA Bloc में हुई शामिल, विपक्षी गठबंधन की बढ़ी ताकत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...