1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Collision between fishermen’s boats :श्रीलंकाई नौसैनिक जहाज और भारतीय मछुआरों की नौका में टक्कर , एक मछुआरे की मौत

Collision between fishermen’s boats :श्रीलंकाई नौसैनिक जहाज और भारतीय मछुआरों की नौका में टक्कर , एक मछुआरे की मौत

श्रीलंका नौसैनिक जहाज(Sri Lankan Naval Ship) और एक भारतीय नौका (Indian boat) के बीच टक्कर हो जाने के बाद एक भारतीय मछुआरे की मौत (Indian fisherman died) हो गयी जबकि एक अन्य लापता हो गया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Collision between fishermen’s boats : श्रीलंका नौसैनिक जहाज(Sri Lankan Naval Ship) और एक भारतीय नौका (Indian boat) के बीच टक्कर हो जाने के बाद एक भारतीय मछुआरे की मौत (Indian fisherman died) हो गयी जबकि एक अन्य लापता हो गया। खबरों के अनुसार, यह घटना कच्चातिवु द्वीप(Kachchativu Island) के उत्तर में करीब पांच समुद्री मील की दूरी पर गुरुवार सुबह हुई। भारत ने मछुआरे की मौत पर ‘दुख’ जताया है।

पढ़ें :- ईरान ने होर्मुज फिर बंद किया, लेबनान में इस्राइली हमले से नाराज, बढ़ेगा तनाव?

श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त (Acting High Commissioner of Sri Lanka) को यहां विदेश मंत्रालय (foreign Ministry)में बुलाया गया और इस घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। विदेश मंत्रालय ने कहा, कच्चातिवु द्वीप से करीब पांच समुद्री मील की दूरी पर तड़के श्रीलंकाई नौसैनिक जहाज एवं एक भारतीय मात्स्यिकी के बीच टक्कर हो जाने की खबर है। उसने कहा, ‘‘इस नौका पर चार भारतीय मछुआरे सवार थे, जिनमें से एक की दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से मौत हो गयी और एक अन्य लापता है। दो मछुआरों को बचा लिया गया और उन्हें कांकेसानथुरई लाया गया।

विदेश मंत्रालय ने कहा, लापता भारतीय मछुआरे(Lamenting Indian fishermen) की तलाश की जा रही है। जाफना में भारतीय वाणिज्य दूतावास (Indian Consulate in Jaffna) के अधिकारियों को जल्द कांकेसानथुरई जाने तथा मछुआरों एवं उनके परिवारों को सभी संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

 

पढ़ें :- ईरान-इजरायल संघर्ष में मौतों का सही आंकड़ा अब भी रहस्य, 7300 जानें जाने का दावा !
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...