1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Sri Lankan prisons Riots : श्रीलंका की जेल में हुए दंगे में 4 गार्ड और 19 कैदियों की मौत , 100 से ज्यादा घायल

Sri Lankan prisons Riots : श्रीलंका की जेल में हुए दंगे में 4 गार्ड और 19 कैदियों की मौत , 100 से ज्यादा घायल

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की मुख्य जेल में उस समय हडकंप मच गया जब ड्रग्स के धंधे से जुड़े दो गैंग के कैदियों के बीच रात भर झड़प चली।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sri Lankan prisons Riots : श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की मुख्य जेल में उस समय हडकंप मच गया जब ड्रग्स के धंधे से जुड़े दो गैंग के कैदियों के बीच रात भर झड़प चली। इस हिंसा में 4 गार्ड और 19 कैदियों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हिंसा के बाद घायलों को कोलंबो के उत्तर में स्थित नेगोम्बो अस्पताल ले जाया गया।

पढ़ें :- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर दुबई से आई खास बधाई, बुर्ज खलीफा पर चमका... ‘Happy Birthday Modi’

अस्पताल की डायरेक्टर पुष्पा गामलाथ ने बताया कि उनके सरकारी अस्पताल में 23 शव लाए गए और 100 से ज्यादा घायल कैदियों और गार्डों को भी भर्ती कराया गया। गामलाथ ने टेलीफोन पर AFP को बताया, “कुछ को गोली लगी है, जबकि कुछ को कटने और गंभीर चोटें आई हैं।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...