1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Video-उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से भगदड़ जैसे हालात, 13 अस्पताल में कराए गए भर्ती

Video-उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से भगदड़ जैसे हालात, 13 अस्पताल में कराए गए भर्ती

धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी (Nag Panchami) के एक साथ पड़ने से आस्था का एक अनोखा और विशाल संगम देखने को मिला। इस बेहद खास और पावन मौके पर भगवान महाकाल और श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर (Shri Nagchandreshwar Temple) के दर्शन करने के लिए देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

By santosh singh 
Updated Date

उज्जैन: धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी (Nag Panchami) के एक साथ पड़ने से आस्था का एक अनोखा और विशाल संगम देखने को मिला। इस बेहद खास और पावन मौके पर भगवान महाकाल और श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर (Shri Nagchandreshwar Temple) के दर्शन करने के लिए देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रशासन के मुताबिक, अब तक करीब 5.50 लाख से भी अधिक भक्त उज्जैन पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं। हालांकि, इस भारी भीड़ के बीच हरसिद्धि मंदिर के पास बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में एक बड़ी अव्यवस्था देखने को मिली, जहां भीड़ का दबाव अत्यधिक बढ़ जाने के कारण धक्का-मुक्की और सफोकेशन (दम घुटने) की स्थिति पैदा हो गई।

पढ़ें :- कुशवाहा, मौर्य, शाक्य और सैनी समाज अब फिर सपा का 'जंगलराज' नहीं आने देगा: केशव मौर्य

पढ़ें :- Zero-Tolerance Policy : योगी सरकार ने पांच तहसीलदार को किया निलंबित, 13 को थमाया नोटिस

बैरिकेड्स के पास भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि कई भक्तों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और देखते ही देखते कई लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद परिजनों और तैनात सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से स्थिति को संभाला गया। लगभग 13 प्रभावित श्रद्धालुओं को आनन-फानन में एंबुलेंस और स्थानीय वाहनों की मदद से उज्जैन के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल, अस्पताल में भर्ती सभी श्रद्धालुओं का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की विशेष टीम मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है और सभी को समय पर प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की जा रही है।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, प्रभावित होने वालों में देश के अलग-अलग राज्यों से आए लोग शामिल हैं। इनमें बिहार (दरभंगा) के 36 वर्षीय सजीव नोनू चौधरी, ग्वालियर की 20 साल की खुशी, और गुजरात के रहने वाले 26 वर्षीय हरिश्चंद, 15 साल की तुलसी व 12 साल के जय शामिल हैं। इसके साथ ही किसनपुरा निवासी 15 साल के सागर, लखन गोविंद और सोनम सिंह की तबीयत भी भीड़ के दबाव के कारण खराब हुई है।

साल में सिर्फ एक बार खुलते हैं नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट

इस बार भीड़ का मुख्य कारण सावन सोमवार और नागपंचमी (Nag Panchami) का एक ही दिन पड़ना है। महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) के तीसरे तल पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर (Lord Nagchandreshwar) का यह ऐतिहासिक मंदिर बेहद खास माना जाता है। पूरे वर्ष में केवल नागपंचमी (Nag Panchami) के दिन ही इस पवित्र मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए 24 घंटे के लिए खोले जाते हैं। मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश जी के साथ दसफण नाग के शेषासन पर विराजमान होने वाली अत्यंत दुर्लभ और अद्भुत प्रतिमा स्थापित है। यही वजह है कि इस दुर्लभ दर्शन का लाभ उठाने के लिए हर साल लाखों भक्त उज्जैन आते हैं। फिलहाल मंदिर प्रशासन और पुलिस बल स्थिति को काबू में रखने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित दर्शन कराने के लिए मुस्तैदी से जुटा हुआ है।

रिपोर्ट: दीपांजली मिश्रा

पढ़ें :- सांसद संजय सिंह, बोले-बेईमानों ने श्मशान घाट तक को नहीं बख्शा, अल्टीमेटम के बाद जागा प्रशासन, मरम्मत कार्य शुरू

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...