1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. SBI Recruitment: भारतीय स्टेट बैंक ने SO के पद पर निकली भर्ती, ये डिग्री वाले करें अप्लाई

SBI Recruitment: भारतीय स्टेट बैंक ने SO के पद पर निकली भर्ती, ये डिग्री वाले करें अप्लाई

सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे युवाओं के पास भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी पाने का एक बढ़िया मौका है। भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई विशेषज्ञ अधिकारी एससीओ विभिन्न प्रबंधक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

SBI Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे युवाओं के पास भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी पाने का एक बढ़िया मौका है। भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) एसबीआई विशेषज्ञ अधिकारी एससीओ विभिन्न प्रबंधक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

जो उम्मीदवार इस एसबीआई एसओ भर्ती में रुचि रखते हैं वे 13 फरवरी 2024 से 04 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती पात्रता, पद की जानकारी, चयन प्रक्रिया, आयु जैसे सभी जानकारी नीचे दी गई है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

कुल पद: 131

पद का विवरण

  • प्रबंधक क्रेडिट विश्लेषक: 50 पद
  • सहायक प्रबंधक (सुरक्षा विश्लेषक): 23 पद
  • उप प्रबंधक (सुरक्षा विश्लेषक): 51 पद
  • प्रबंधक (सुरक्षा विश्लेषक): 3 पद
  • सहायक महाप्रबंधक (अनुप्रयोग सुरक्षा): 3 पद
  • सर्किल रक्षा बैंकिंग सलाहकार (सीडीबीए): 1 पद

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रारंभ :13/02/2024
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 04/03/2024
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 04/03/2024

परीक्षा तिथि: अनुसूची के अनुसार प्रवेश पत्र उपलब्ध: परीक्षा से पहले

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 750/-
  • एससी/एसटी/पीएच: 0/-
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन शुल्क मोड डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से करें।

उम्र सीमा

  • न्यूनतम आयु : NA
  • अधिकतम आयु : 30-60 वर्ष (पदानुसार)
  • भारतीय स्टेट बैंक भर्ती एससीओ 2024 नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट।

पात्रता

हर पद के लिए पात्रता अलग-अलग है। पद के अनुसार पात्रता विवरण देखने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...