उत्तर प्रदेश में आज मौसम ने अचानक करवट ले ली। मौसम के करवट लेते ही प्रदेश के कई क्षेत्रों में जोरदार आंधी-बारिश और ओलावृष्टि हुई। आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज मौसम ने अचानक करवट ले ली। मौसम के करवट लेते ही प्रदेश के कई क्षेत्रों में जोरदार आंधी-बारिश और ओलावृष्टि हुई। आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश,ओलावृष्टि के दृष्टिगत संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण कर सर्वे करने और राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। आकाशीय बिजली, आंधी तूफान,बारिश, वज्रपात आदि आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करें। घायलों का समुचित उपचार कराया जाए।
#UPCM @myogiadityanath ने बारिश, ओलावृष्टि, आंधी तूफान और वज्रपात के दृष्टिगत, संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर प्रभावित लोगों की तत्काल मदद करें।
मुख्यमंत्री जी ने आकाशीय…
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) April 10, 2025
पढ़ें :- Blue Turmeric Benefits : नीली हल्दी खाती हैं प्रियंका गांधी, आपको भी चौंका देंगे इसके फायदे
उन्होंने कहा कि, गेंहू की सरकारी खरीद के दृष्टिगत मंडियों सहित सभी खरीद केंद्रों पर गेंहू के सुरक्षित भंडारण का पूरा ध्यान रखा जाए। अधिकारी किसानों की फसल नुकसान का आकलन करें और आख्या शासन को भेंजे ताकि इसको लेकर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।
गेंहू की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान
बता दें कि, इन दिनों प्रदेश के सभी हिस्सों में गेंहू की कटाई चल रही है। गेंहू की कटाई के दौरान आंधी—बारिश और ओलावृष्टि ने फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।