1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Storm Simon Speedy Winds Alert : तूफान ‘साइमन’ के डर से रद्द हुईं उड़ानें, हवाई अड्डे तक बंद

Storm Simon Speedy Winds Alert : तूफान ‘साइमन’ के डर से रद्द हुईं उड़ानें, हवाई अड्डे तक बंद

इस वक्त पैसिफिक कोस्ट पर एक के बाद एक तूफानों ने कहर ढा रखा है। तूफान इसियास (Hurricane Isaias)के गुजरने के बाद अब मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान साइमन का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने तटीय इलाकों (Coastal areas) में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और Safe places पर शरण लेने की अपील की है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Storm Simon Speedy Winds Alert :  इस वक्त पैसिफिक कोस्ट पर एक के बाद एक तूफानों ने कहर ढा रखा है। तूफान इसियास (Hurricane Isaias)के गुजरने के बाद अब मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान साइमन का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने तटीय इलाकों (Coastal areas) में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और Safe places पर शरण लेने की अपील की है। तूफान के कारण तेज हवाओं, भारी मेक्सिको के प्रशांत तट (Mexico’s Pacific coast)पर Storm Simon का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है। तूफान के कारण तेज हवाओं, भारी बारिश (Heavy rain), ऊंची समुद्री लहरों (High sea waves) और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। एहतियात के तौर पर कई जगहों पर गतिविधियां रोक दी गई हैं, जबकि प्रमुख हवाई अड्डों पर उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।

पढ़ें :- Economics Nobel 2026 : रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला अर्थशास्त्र का सर्वोच्च सम्मान, जानिए उनके बारे

अमेरिकी नेशनल टाइफून सेंटर (US National Typhoon Center) की 11 अक्टूबर की रिपोर्ट के मुताबिक, तूफान साइमन की रफ्तार करीब 5 मील प्रति घंटा थी, जबकि इसकी अधिकतम हवा की गति 120 मील यानि 196 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। शुरुआत में इसके कैटेगरी-4 तूफान के रूप में तट से टकराने का अनुमान था, लेकिन बाद में यह कमजोर होकर कैटेगरी-3 में आ गया। हालांकि इससे खतरा कम नहीं हुआ है।

तूफान के खतरे को देखते हुए लोकप्रिय पर्यटन स्थल पुएर्तो वलार्ता (Puerto Vallarta)का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (International Airport) बंद कर दिया गया है। मंजनीलो हवाई अड्डे (Manjniloo Airport) की उड़ानें भी दिनभर के लिए रद्द की गईं। मेक्सिको की नौसेना ने राहत और बचाव कार्यों के लिए 4,600 से अधिक जवान तैनात किए हैं। उनके साथ भारी मशीनें, खुदाई के उपकरण और इमरजेंसी संसाधन (Emergency Resources) भी भेजे गए हैं। अकापुल्को (Acapulco) समेत कुछ इलाकों में बिजली बहाल करने का काम जारी है।

 

पढ़ें :- Pakistan :  खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी के बाद PTI नेताओं पर कार्रवाई , पूर्व CM अली अमीन गंडापुर नजरबंद , हिरासत में कई नेता
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...