Sugar Price Hike : पिछले 17 दिनों में चीनी के दाम आसमान छूना शुरू कर दिया है। अगस्त के शुरुआत तक जो चीनी फुटकर बाजार में 46 रुपये किलो बिक रही थी, वो अब 60-65 रुपये किलो बिक रही है। जिससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है। इस बीच, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि गन्ने से एथनॉल बनाना शुरू किया गया, नतीजन चीनी की कमी हो गई।

जानकारी के अनुसार, गन्ने से का निर्माण मुख्य रूप से गन्ने के रस या चीनी बनाने के बाद बचे हुए शीरे (मोलेसिस) से किया जाता है। इन दिनों E20 (एथनॉल मिश्रित पेट्रोल) का मुद्दा गरमाया हुआ है। जिसको लेकर विपक्षी दल मोदी सरकार पर हमलावर है। अब चीनी के अचानक दाम बढ़ने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने सवाल किया कि विदेशी मुद्रा को बचाने के लिए सरकार ने गन्ने से एथनॉल बनाना शुरू किया था इसलिए चीनी की कमी हो गयी। अब क्या उस चीनी विदेशी मुद्रा का इस्तेमाल चीनी के आयात के लिए होगा?
तेल आयात पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा बचाने के लिए गन्ने से एथनॉल बनाना शुरू किया। नतीजन चीनी की कमी हो गई। अब उस विदेशी मुद्रा से चीनी आयात करेंगे।
पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार है। किसी को कुछ नहीं पता कि क्या करने से क्या होगा। pic.twitter.com/mVs2G2vSZ4
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 20, 2026
पढ़ें :- जानें कौन हैं धनराज परिमल नथवानी? जिन्हें सपा ने राज्यसभा चुनाव मैदान में उतारा,अंबानी परिवार के हैं बेहद करीबी, लंदन से की है पढ़ाई
केजरीवाल ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में लिखा, ” तेल आयात पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा बचाने के लिए गन्ने से एथनॉल बनाना शुरू किया। नतीजन चीनी की कमी हो गई। अब उस विदेशी मुद्रा से चीनी आयात करेंगे। पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार है। किसी को कुछ नहीं पता कि क्या करने से क्या होगा।”