1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Summer Destinations : गर्मी में इन जगहों पर घूमने जाने से मिलेगी राहत , आज ही बनाएं  प्लान

Summer Destinations : गर्मी में इन जगहों पर घूमने जाने से मिलेगी राहत , आज ही बनाएं  प्लान

गर्मी के मौसम में ऐसी जगह घूमने जाने का मन करता है जहां मौसम सुहावना हो और ठंड का एहसास हो। आइये जानते हैं कुछ उन जगहों के बारे में जहां गर्मियों के मौसम बर्फ से ढके पहाड़ और हरियाली ही हरियाली दिखाई दे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Summer Destinations :  गर्मी के मौसम में ऐसी जगह घूमने जाने का मन करता है जहां मौसम सुहावना हो और ठंड का एहसास हो। आइये जानते हैं कुछ उन जगहों के बारे में जहां गर्मियों के मौसम बर्फ से ढके पहाड़ और हरियाली ही हरियाली दिखाई दे।

पढ़ें :- Destination Trip :  उत्तराखंड की ये जगह देगी भरपूर रोमांच और एडवेंचर , भीषण गर्मी से बचने के लिए आएं यहां

औली
गर्मी के मौसम में सर्दी का मजा लेना है तो औली हिल स्टेशन जाएं। यह जगह उत्तराखंड में है। यह हिल स्टेशन ओक के जंगल के साथ-साथ नंदा देवी और नर पर्वत पहाड़ों से घिरी हुई है। यहां के बर्फ से ढ़के पहाड़ आपका मन मोह लेंगे। इसलिए इस बार औली घूमने का प्लान जरूर बनाएं।

तीर्थन वैली
हिमाचल की तीर्थन वैली अनएक्प्लोर जगहों में से एक हैं। यहां आपको चारों तरफ हरियाली ही हरियाली नज़र आएगी। गर्मी के मौसम में यहां का टेंपरेचर 10-25 डिग्री सेल्सियस रहता है।

कुर्ग
कर्नाटक में बसा कुर्ग भी गर्मी में ठंड का एहसास दिलाता है। यहां आपको चाय और कॉफी के सुंदर-सुंदर बागान देखने को मिल जाएंगे। कुर्ग में आप तालकावेरी, नागरहोल नेशनल पार्क, भगमंदला, दुबेरे, अब्बे वॉटर फॉल, निसर्ग धाम और इरुप्पू वॉटरफॉल जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यही नहीं, यहां कि पुष्पगिरि और ब्रह्मगिरी ट्रेकिंग भी बेहद फेमस है।

पढ़ें :- कोटा से लेकर हावड़ा-सासाराम तक​, ट्रेनों में आग लगने की घटनाओं पर रेलवे का बड़ा खुलासा, हादसा या साजिश?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...