1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Symptoms of liver damage: लिवर खराब होने पर शरीर में नजर आते हैं ये पांच लक्षण

Symptoms of liver damage: लिवर खराब होने पर शरीर में नजर आते हैं ये पांच लक्षण

किसी भी बीमारी से पहले शरीर में कुछ संकेत नजर आते है। समय रहते इन संकेत को पहचान कर इलाज कर सकते है। वहीं इसकी अनदेखी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे ही लिवर डैमेज होने पर शरीर में कुछ लक्षण नजर आते है, जिन्हें नजरअंदाज करना नहीं करना चाहिए।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

किसी भी बीमारी से पहले शरीर में कुछ संकेत नजर आते है। समय रहते इन संकेत को पहचान कर इलाज कर सकते है। वहीं इसकी अनदेखी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे ही लिवर डैमेज होने पर शरीर में कुछ लक्षण नजर आते है, जिन्हें नजरअंदाज करना नहीं करना चाहिए।

पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल

लिवर में किसी तरह की खराबी आने पर सबसे पहले जी मिचलाने, उल्टी आने जैसा महसूस होता है। साथ ही शौच में खून आना या उल्टी में खून आना भी लिवर डैमेज होने का गंभीर लक्षण हैं। इसके अलावा भूख में कम लगना और वजन तेजी से घटना है।अगर आपको खुद में ऐसे लक्षण नजर आ रहे हैं तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

इसके अलावा अगर लिवर खराब होने पर स्किन में खुजली होती है। क्रोनिक लिवर डैमेज होने पर आपको पेट में सूजन की समस्या हो सकती है। इसके कारण पेट में दर्द, गैस एसिडिटी ज्यादा होने जैसी शिकायत हो सकती है। अगर पेट के आसपास आपको हल्की सूजन महसूस हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। लिवर डैमेज होने का ये संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में पेट काफी फैला हुआ दिखाई देता है।

लिवर डैमेज होने पर लिवर फंक्शन पर असर पड़ता है। इससे पैरों में काफी ज्यादा तरल पदार्थ जमा होने लगता है। जिसकी वजह से पैरों के आसपास सूजन आने लगती है। अगर आपको भी पैरों में सूजन महसूस हो रही है तो एक बार डॉक्टर से इस बारे में जरूर बात करें। वैसे तो आज की तारीख में नींद नहीं आने की समस्या लोगों में आम हो गई है, लेकिन नींद से जुड़ी परेशानी लिवर से भी जुड़ी हो सकती है। ये लिवर डैमेज का लक्षण हो सकता है।

पढ़ें :- Roti Flour :  रोजाना की ऊर्जा के लिए चोकरयुक्त गेहूं का आटा, चुस्ती-फुर्ती बरकरार रहेगी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...