1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 WC  2026 : सूर्या ‘सेना’ के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल 

T20 WC  2026 : सूर्या ‘सेना’ के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल 

भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए।

By संतोष सिंह 
Updated Date

T20 WC  2026 : भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 114 रन ही बना पाई। मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार तीसरी जीत है। वहीं, इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंच गई।

पढ़ें :- ICC T20 World Cup : टीम इंडिया की आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के टिकट पर नजर, फिरंगियों से आज लगान वसूलने उतरेगा भारत

ऐसे रही पाकिस्तान की बैटिंग

भारत के 176 रनों के जवाब में पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की जोड़ी उतरी,लेकिन हार्दिक ने फरहान को चलता किया और खाता भी नहीं खोलने दिया। हार्दिक का पहला ओवर मेडन रहा। इसके बाद बुमराह ने मोर्चा संभाला। वो दूसरा ओवर लेकर आए और उन्होंने दूसरी ही गेंद पर सैम अयूब का विकेट चटका दिया। सैम के बल्ले से केवल 6 रन आए। इसी ओवर में बुमराह ने कप्तान सलमान का भी विकेट झटक लिया। यानी दो ओवर में पाक का स्कोर 13-3 था। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया. 5वें ओवर में अक्षर पटेल ने बाबर आजम को बोल्ड किया. बाबर के बल्ले से केवल 5 रन आए। 6 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 38-4 था, लेकिन इसके बाद उस्मान खान और शादाब खान ने पारी को संभाला। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी पनपी। 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 71-4 था,लेकिन उस्मान और शादाब के बीच 39 रनों की साझेदारी को तोड़ा अक्षर पटेल ने। अक्षर ने 11वें ओवर में उस्मान का विकेट झटका। उस्मान के बल्ले से 34 गेंद में 44 रन आए। इसके बाद कुलदीप ने 12वें ओवर में मोहम्मद नवाज का विकेट चटकाया।

नवाज के बल्ले से केवल 4 रन आए। 13वां ओवर लेकर तिलक वर्मा आए और उन्होंने पहली ही गेंद पर शादाब का विकेट झटक लिया। शादाब ने 14 रन बनाए। इसके बाद 16वें ओवर में वरुण ने पाक को 8वां झटका दिया। फहीम 10 रन बनाकर आउट हो गए। अगली ही गेंद पर वरुण ने अबरार का भी विकेट चटका दिया। इसके बाद हार्दिक ने आखिरी विकेट झटका। पाकिस्तान की टीम 114 पर ढेर हो गई। अब वर्ल्ड कप में भारत की जीत का आंकड़ा 8-1 का हो गया है।

पढ़ें :- T20 world cup 2026: नीली टी-शर्ट वाली 'मिस्ट्री गर्ल' अब देसी अवतार में ढाया कहर, आज हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये कौन है?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...