1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 World Cup 2026 : उस्मान तारिक की गेंदबाजी पर सूर्यकुमार यादव, बोले-अगर एग्जाम में आपको सिलेबस से बाहर का सवाल मिलता है तो आप उसे छोड़ते नहीं…

T20 World Cup 2026 : उस्मान तारिक की गेंदबाजी पर सूर्यकुमार यादव, बोले-अगर एग्जाम में आपको सिलेबस से बाहर का सवाल मिलता है तो आप उसे छोड़ते नहीं…

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले जाने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) के महामुकाबले में दोनों ही टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Indian captain Suryakumar Yadav) ने तैयारियों पर जोर देने की बात कही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले जाने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) के महामुकाबले में दोनों ही टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Indian captain Suryakumar Yadav) ने तैयारियों पर जोर देने की बात कही है। प्री-मैच कॉन्फ्रेंस (Pre-Match Conference) के दौरान सूर्या ने पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक (Pakistan spinner Usman Tariq) को लेकर भी चर्चा की।

पढ़ें :- अभिषेक शर्मा को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा अपडेट, बोले-'अगर पाकिस्तान चाहता है तो...'

उस्मान तारिक पर क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार?

कोलंबो में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तानी पत्रकार ने सूर्यकुमार से उस्मान तारिक (Usman Tariq) को लेकर सवाल किया। पत्रकार ने पूछा, कभी-कभी एग्जाम में आपको सिलेबस से बाहर का सवाल मिलता है, आप उस्मान तारिक और उनकी गेंदबाजी से कैसे निपटेंगे? जवाब में सूर्या ने कहा, कि अगर एग्जाम में आपको सिलेबस से बाहर का सवाल मिलता है तो आप उसे छोड़ते नहीं हैं, आप उसका जवाब देने की कोशिश करते हैं। हम यही करने की कोशिश करेंगे। और ऐसा नहीं है कि हमने अजीब एक्शन वाले गेंदबाजों के खिलाफ प्रैक्टिस नहीं की है, हम उसी हिसाब से प्लान बनाएंगे और अभ्यास करेंगे।’

सलमान आगा ने भी की थी उस्मान के गेंदबाजी एक्शन पर चर्चा

इससे पहले, पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा (Pakistan captain Salman Ali Agha) ने भी उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा कि, अब इस मुद्दे को खत्म कर देना चाहिए, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) पहले ही उन्हें (तारिक) क्लीन चिट दे चुका है। आगा ने कहा कि आईसीसी (ICC)  ने उस्मान तारिक की गेंदबाजी एक्शन की दो बार जांच की है और दोनों बार उन्हें नियमों के तहत सही पाया गया है। ऐसे में बेवजह विवाद खड़ा करने का कोई मतलब नहीं है।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच है बिजनेस डील, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, बोले-लोगों का इस मुकाबले से उठ गया भरोसा

पाकिस्तान से हाथ मिलाएगा भारत?

इस दौरान जब भारतीय कप्तान से नो हैंडशेक नीति को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस पर फैसला कल यानी रविवार को लिया जाएगा। दरअसल, पुलवामा हमले के बाद से भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ नो हैंडशेक नीति अपना रही है। एशिया कप में भारत का पाकिस्तान से तीन बार सामना हुआ था। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया था। टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले सूर्यकुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अभी उसके लिए 24 घंटे इंतजार करो। उस पर इतना ध्यान क्यों दे रहे हो? हम क्रिकेट खेलने आए हैं। हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे। हम कल बाद में सारे कॉल्स लेंगे। उसका इंतजार करो। अच्छा खाओ और सो जाओ। हम कल देखेंगे।’

आगा ने भारत के पाले में डाली गेंद

इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हैंडशेक को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने खेल भावना पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट को खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए। मेरी निजी राय शायद मायने न रखती हो, लेकिन क्रिकेट को उसी तरह खेला जाना चाहिए जैसे वह हमेशा से खेला जाता रहा है। आगे क्या करना है, यह तय करना उन्हीं पर निर्भर है।’

पढ़ें :- IND vs PAK : मैच से पहले पाकिस्तानी कप्तान, बोले- भारत के खिलाफ हमारा रिकॉर्ड अच्छा नहीं, हम इतिहास नहीं बदल सकते
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...