नई दिल्ली, पर्दाफाश। दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रक्रिया को लेकर सामने आई एक बड़ी चूक के मामले में केंद्र सरकार ने एयर इंडिया से जवाब मांगा है। मामला तीन इतालवी यात्रियों का है, जो जरूरी इमिग्रेशन जांच पूरी किए बिना दिल्ली से म्यूनिख जाने वाली फ्लाइट में सवार हो गए।
