कोल्हापुर में महादेवी के नाम से पहचानी जाने वाली हथिनी माधुरी आखिरकार करीब 13 महीने बाद अपने पुराने ठिकाने नांदणी लौट आई। गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा से करीब 1,160 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद शनिवार देर रात लगभग 2 बजे वह नांदणी गांव के जैन मठ पहुंची।
