1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Video-राधिका आप्टे के बयान से फिल्म इंडस्ट्री में मचा बवाल, फिल्म में उनके किरदार को ‘मामा’ से करनी पड़ी शादी, उम्र में बहुत बड़े एक्टर के साथ करना था रोमांस

Video-राधिका आप्टे के बयान से फिल्म इंडस्ट्री में मचा बवाल, फिल्म में उनके किरदार को ‘मामा’ से करनी पड़ी शादी, उम्र में बहुत बड़े एक्टर के साथ करना था रोमांस

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Bollywood Actress Radhika Apte) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राधिका ने कुछ ऐसी बात कर दी कि वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। राधिका का ये बयाना तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री (Telugu Film industry) में उनके काम के एक्सपीरियंस से जुड़ा था।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Bollywood Actress Radhika Apte) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राधिका ने कुछ ऐसी बात कर दी कि वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। राधिका का ये बयाना तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री (Telugu Film industry) में उनके काम के एक्सपीरियंस से जुड़ा था। जूम के साथ हो रहे इस इंटरव्यू में राधिका कहती हैं कि एक तेलुगु फिल्म (Telugu Film) में उन्हें अपने मामा से शादी करनी थी। यह मेरे लिए काफी चैलेंजिंग था क्योंकि मुझे इससे जुड़ी हर चीज से नफरत हो रही थी।

पढ़ें :- साउथ स्टार Nani की ‘The Paradise’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान! तीन दिन में ₹119 करोड़ पार

राधिका इतने पर ही नहीं रुकीं। इसके बाद उन्होंने अपनी एक और फिल्म को याद किया। एक्ट्रेस ने बताया कि एक फिल्म में उन्हें खुद से उम्र में बहुत बड़े एक्टर के साथ रोमांस करना था। राधिका ने कहा कि मैंने एक फिल्म की थी। इस फिल्म में मुझे एक बड़ी उम्र के कोएक्टर के साथ रोमांस करना था। इसमें मेरी मौत हो जाती है और वह मुझे पीछे फेंक कर दोबारा एक्शन सीन करने लगता है। इसे राधिका ने इंडस्ट्री में पितृसत्ता से जोड़ा। राधिका का यही वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का पारा बढ़ा रहा है।

एक्ट्रेस अपने इन स्टेटमेंट्स की वजह से नेटिजन्स के गुस्से का शिकार हो रही हैं। लोग इसे सीधे तौर पर राधिका आप्टे के डबल स्टैंडर्ड बता रहे हैं। एक यूजर ने राधिका का वीडियो शेयर करते हुए लिखा,कि राधिका जिस फिल्म की बात कर रही हैं वह साल 2014 में आई ‘लीजेंड’ फिल्म है। इसमें वह नंदमुरी बालाकृष्णन के साथ नजर आई थीं। अगर उन्हें फिल्म की कहानी और उम्र में बड़े एक्टर के साथ रोमांस करने में परेशानी थी तो क्या उन्हें पहले से नहीं पता था कि फिल्म की कहानी क्या है और हीरो कौन है?

एक ने लिखा, राधिका आप्टे से फिल्म साइन करने को किसने कहा था। वह इसे रिजेक्ट कर सकती थीं। एक ने कमेंट किया, जहां तक मेरी जानकारी है राधिका ने इसी एक्टर के साथ एक और फिल्म भी की थी। बता दें कि राधिका ने NBK के साथ लीजेंड और लॉयन में काम किया था। एक ने लिखा, फिल्म रिजेक्ट क्यों नहीं की? यही है पैसे की ताकत। एक ने तंज करते हुए लिखा, क्या फिल्म साइन करने से पहले उन्हें ये लगा था कि हीरो ऋतिक रोशन हैं। कुल मिलाकर सभी ने एक्ट्रेस के डबल स्टैंडर्ड को आड़े हाथों लिया।

पढ़ें :- अब तेलुगु सिनेमा में तहलका मचाने को तैयार रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी, पोस्टर शेयर कर दी जानकारी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...