OP Rajbhar's controversial remarks : योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर अति उत्साह में दिये अपने बयान को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। बांदा में राजभर ने खुले मंच से खुद को सबसे बड़ा गुंडा बताया था। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस बीच, सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने सरकार घेरा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गुंडों को पनाह दे रहे हैं।
OP Rajbhar’s controversial remarks : योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर अति उत्साह में दिये अपने बयान को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। बांदा में राजभर ने खुले मंच से खुद को सबसे बड़ा गुंडा बताया था। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस बीच, सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने सरकार घेरा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गुंडों को पनाह दे रहे हैं।
सपा के राज्यसभा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “मंत्री जी कह रहे हैं “मैं सबसे बड़ा गुंडा हूं… मुख्तार अंसारी, ब्रजेश सिंह, धनंजय सिंह और अभय सिंह मेरी दरबारी करते हैं…” मुख्यमंत्री जी गुंडों को पनाह दे रहे हैं।” बता दें कि ओम प्रकाश राजभर ने अपने आपको देश का सबसे बड़ा गुंडा बताया है और ये भी दावा किया कि देश के चर्चित माफिया और बाहुबली नेता उनकी दरबारी करते थे। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि, एक जिम्मेदार संवैधानिक पद पर बैठे एक मंत्री का खुले मंच से खुद को देश का सबसे बड़ा गुंडा बताना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। राजभर के इस बयान पर सियासी बयानबाजी होनी तय है। अब विपक्ष के नेताओं उनकी इस टिप्पणी पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।
राजभर का पूरा बयान
बांदा में मंत्री ओमप्रकाश राजभर सोमवार को अपनी पार्टी एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान राजभर ने कहा, “हम सुनते हैं कि इस इलाके में बहुत बड़े गुंडा रहते हैं। हमसे बढ़कर इस देश में गुंडा कौन है?… ओम प्रकाश राजभर के यहां मुख्तार अंसारी हो, बृजेश सिंह हो, धनंजय सिंह हो, अभय सिंह जैसे लोग दरबार करते हो तो बताओ हमसे बड़ा गुंडा के हो। कोई है… आर आपको कोई आंख दिखाने की कोशिश करेगा तो उसकी दूसरी आंख निकालने की हैसियत ओम प्रकाश राजभर के पास है। आप घबराओ नहीं हम पहली बार बांदा आए हैं…”