1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. खाना खाने के तुरंत बाद नहाना शरीर के लिए होता है नुकसानदायक

खाना खाने के तुरंत बाद नहाना शरीर के लिए होता है नुकसानदायक

खाना खाने के फौरन बाद नहाने से सेहत को कई नुकसान होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार अच्छी हेल्थ के लिए गर्मियों में रात के समय नहाना स्किन के लिए फायदेमंद होता है। कुछ लोग खाना खाने के बाद नहाते है, जो उनकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

खाना खाने के फौरन बाद नहाने से सेहत को कई नुकसान होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार अच्छी हेल्थ के लिए गर्मियों में रात के समय नहाना स्किन के लिए फायदेमंद होता है। कुछ लोग खाना खाने के बाद नहाते है, जो उनकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।

पढ़ें :- Water chestnut in winter :  ठंड में सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद है , शरीर को दे ताकत देता है

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार अच्छी और मजबूत हेल्थ के लिए हमेशा सही समय पर नहाना चाहिए। सुबह के बजा शाम में नहाना अधिक फायदेमंद होता है। रात में नहाना स्किन के लिए फायदेमंद होता है। खासकर गर्मियों और बारिश में। लंबे समय तक बाहर रहने से स्किन पर गंदगी धूल और मिट्टी पसीने से चिपकती है। इससे कई बीमारियां हो सकती हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आपकी किसी की आदत खाने के तुरंत बाद या पहले नहाने की है तो सावधान हो जाइए, क्योंकि यह शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है। इससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। यह शरीर के कई अंगों की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है, इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए।
खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से पाचन प्रक्रिया काफी धीमी हो जाती है।

दरअसल, जब हम खाना खाते हैं, तब उसे पचाने के लिए पेट के चारों तरफ ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। वहीं, जब खाने के बाद नहाते हैं तो ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है और पाचन भी धीमा होने लगता है। नहाते समय बॉडी टेम्परेचर भी काफी नीचे चला जाता है, जो पाचन के लिए ठीक नहीं।

खाने के तुरंत बाद नहाने से बेचैनी, सीने में जलन की समस्या हो सकती है। अगर आप खाने के तुरंत बाद नहाने चले जाते हैं तो इससे मोटापा बढ़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप खाने के बाद नहाना पसंद करते हैं तो कोशिश करें कि जब भी खाने खाएं उसके बाद एक-दो घंटे का प्रॉपर गैप लेकर ही नहाने जाएं, इससे शरीर को नुकसान नहीं होगा और पाचन प्रक्रिया भी अच्छी रहती है।

पढ़ें :- सूरत में बच्चों की दवा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, जानवरों का टॉनिक भरकर बेच रहा था मेडिकल स्टोर संचालक

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...