1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Tamil Nadu News : कृष्णागिरी जिले की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 लोगों की मौत, 10 घायल

Tamil Nadu News : कृष्णागिरी जिले की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 लोगों की मौत, 10 घायल

Tamil Nadu News : तमिलनाडु के कृष्णागिरी जनपद (Krishnagiri District) में शनिवार एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है। जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 10 लोग घायल बताए जा रह हैं। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि पटाखा फैक्ट्री के पास के एक होटल की इमारत ढह गई और चार अन्य इमारतें भी मामूली रूप से क्षति ग्रस्त हो गई हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Tamil Nadu News : तमिलनाडु के कृष्णागिरी जनपद (Krishnagiri District) में शनिवार एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है। जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 10 लोग घायल बताए जा रह हैं। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि पटाखा फैक्ट्री के पास के एक होटल की इमारत ढह गई और चार अन्य इमारतें भी मामूली रूप से क्षति ग्रस्त हो गई हैं।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

रेस्क्यू आपरेश जारी

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग (Fire Department) को मामले की जानकारी दी है। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। दमकलकर्मी और बचाव सेवाएं जिला पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं। क्योकिं कई लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका जतायी जा रही है।

10 लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

जानकारी के मुताबिक कृष्णागिरी जिले (Krishnagiri District)  के पलायपेट्टई इलाके (Palayapettai Locality) में एक पटाखा गोदाम (Cracker Warehouse) में भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। जिनमें से कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है। कृष्णागिरी पुलिस (Krishnagiri Police) अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होने कहा कि मामले की जांच की रही है। विस्फोट के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

घटनास्थल पर मौजूद कृष्णागिरी जनपद (Krishnagiri District) के जिलाधिकारी ने बताया कि विस्फोट के बाद मौके पर पहुंचे बचावकर्मियों को अभी तक मलबे में फंसे लोगों की सही संख्या के बारे में पता नहीं चल पाया है। उन्होने कहा कि विस्फोट के कारणों के बारे में भी अभी कोई सही जानकारी नहीं मिल पाई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...