1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राष्ट्रीय युवा वाहिनी के संत प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं तांत्रिक साध्वी मां योगेश्वरी देवी

राष्ट्रीय युवा वाहिनी के संत प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं तांत्रिक साध्वी मां योगेश्वरी देवी

राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने आचार्य पीठाधीश्वर वागेश्वरी शक्तिपीठ (पूर्वी भारत) और 1008 महामंडलेश्वर पूज्य श्री मां योगेश्वरी नन्द सरस्वती जी (तांत्रिक सम्राट) को अपने संत प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन ने इस मनोनयन को वैदिक सनातन मूल्यों की स्थापना और प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने आचार्य पीठाधीश्वर वागेश्वरी शक्तिपीठ (पूर्वी भारत) और 1008 महामंडलेश्वर पूज्य श्री मां योगेश्वरी नन्द सरस्वती जी (तांत्रिक सम्राट) को अपने संत प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन ने इस मनोनयन को वैदिक सनातन मूल्यों की स्थापना और प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

पढ़ें :- सीएम योगी ने लखनऊ में दो आवासीय और पांच अपार्टमेंट योजनाओं का किया भूमिपूजन, जानिए प्लॉट के रेट

इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू देवप्रकाश शुक्ल ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि मां योगेश्वरी देवी भारतवर्ष में सनातन धर्म की रक्षा करते हुए देश को वैदिक राष्ट्र की दिशा में अग्रसर करने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन की वैचारिक शक्ति और आध्यात्मिक नेतृत्व को इस नियुक्ति से नई दिशा मिलेगी।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी स्वयं को एक ऐसा संगठन मानता है जो गौसंरक्षण, सनातन संस्कृति की रक्षा और भारत को वैदिक राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से कार्यरत है। संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने साध्वी मां योगेश्वरी देवी को इस गरिमामयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...