1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. VIDEO : कोलंबो पहुंची टीम इंडिया का हुआ जबरदस्त स्वागत, अर्शदीप सिंह श्रीलंकाई डांसर्स के साथ झूमे

VIDEO : कोलंबो पहुंची टीम इंडिया का हुआ जबरदस्त स्वागत, अर्शदीप सिंह श्रीलंकाई डांसर्स के साथ झूमे

Team India reaches Colombo : पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के लिए भारतीय टीम श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंच चुकी हैं। दोनों चिर प्रतिद्वंदी टीमें रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। कोलंबो पहुंचने पर टीम इंडिया का खास तरीके स्वागत हुआ। इस दौरान स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा भी टीम के साथ नजर आए।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- अभिषेक शर्मा OUT, संजू सैमसन IN : नामीबिया के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव तय

एयरपोर्ट कोलंबो एयर पोर्ट पर कोच गौतम गंभीर के साथ टीम के बाकी खिलाड़ी निकलते हुए नजर आए। इस दौरान स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या को उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ निकलते हुए देखा गया। जबकि बैट्समैन अभिषेक शर्मा पेसर जसप्रीत बुमराह के साथ मुस्कुराते हुए दिखे। पेसर अर्शदीप सिंह श्रीलंकाई डांसर्स के साथ टीम का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए दिखे।

पढ़ें :- IND vs NAM : अभिषेक शर्मा को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती, नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना मुश्किल

बता दें कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच न खेलने के फैसले पर यू-टर्न ले लिया था। यह मैच अगले चरण में पहुंचने के लिए काफी अहम है। इस मैच में अभिषेक शर्मा का खेलना भारत के लिए काफी अहम होगा, जिन्हें पेट में इन्फेक्शन के चलते दोनों दिनों तक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। वह नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल पाये थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...