टीम इंडिया (Team India) के कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) क्या अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे देंगे? यह सवाल इसलिए उठ रहा है कि आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (IPL franchise Rajasthan Royals) के भावी मालिकान की तरफ से गंभीर को सीईओ, पार्टनर और मेंटॉर बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।
नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) के कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) क्या अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे देंगे? यह सवाल इसलिए उठ रहा है कि आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (IPL franchise Rajasthan Royals) के भावी मालिकान की तरफ से गंभीर को सीईओ, पार्टनर और मेंटॉर बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। अगर गौतम गंभीर इस पेशकश को स्वीकार करते हैं तो उन्हें टीम इंडिया के हेड कोच के पद से इस्तीफा देना होगा।
एक हिंदी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का नया मैनेजमेंट गौतम गंभीर को अपना पार्टनर, मेंटॉर और सीईओ बनाना चाहता है। फ्रेंचाइजी के तीन नए मालिकों में से एक ने गंभीर को ये ऑफर दिया है। राजस्थान रॉयल्स से मिला सीईओ पद का ऑफर हिंदी अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ज्यादातर शेयर धारक अपनी हिस्सेदारी नए मालिकान को बेच रहे हैं। डील हस्तांतरण के स्टेज में है। रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी के 3 नए मालिकों में से एक ने गौतम गंभीर से संपर्क किया है। उन्हें फ्रेंचाइजी में 2-3 प्रतिशत की हिस्सेदारी देने के साथ-साथ सीईओ और मेंटॉर बनाए जाने की पेशकश की है।
टीम इंडिया का कोच रहते हुए RR से नहीं जुड़ सकते गंभीर गौतम
गंभीर जब तक टीम इंडिया (Team India) के मुख्य कोच हैं तब तक वह चाहकर भी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की इस पेशकश को स्वीकार नहीं कर सकते। वजह ये है कि ऐसा करना सीधे-सीधे हितों के टकराव का मामला हो जाता। जाहिर है कि अगर गौतम गंभीर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का ये ऑफर स्वीकार करते हैं तो पहले उन्हें टीम इंडिया (Team India) के कोच पद से इस्तीफा देना होगा। हालांकि न्यूज रिपोर्ट में गौतम गंभीर से जुड़े सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि वह टीम इंडिया के कोच पद के लिए प्रतिबद्ध हैं। सूत्रों ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की तरफ से आई पेशकश पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक है गंभीर का कार्यकाल
टीम इंडिया (Team India) के हेड कोच के तौर पर गौतम गंभीर का कार्यकाल 2027 के ओडीआई वर्ल्ड कप तक है। उनके कार्यकाल में टीम इंडिया (Team India) का टेस्ट में प्रदर्शन औसत से भी नीचे रहा है। हालांकि वाइट बॉल क्रिकेट में टीम के प्रदर्शन में गिरावट नहीं आई है। टेस्ट में लचर प्रदर्शन के चलते अक्सर रेड बॉल क्रिकेट के लिए नए कोच की मांग उठती रही है।
बतौर कोच गंभीर का प्रदर्शन गौतम गंभीर ने जुलाई 2024 में टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली। उनके कार्यकाल में टीम अब तक 19 टेस्ट मैच में 7 में जीत हासिल की है और 10 में हार का सामना करना पड़ा। इसी दौरान न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने भारत में आकर टीम इंडिया (Team India) का टेस्ट में क्लीन स्वीप किया। गंभीर के कार्यकाल में भारत ने 20 ओडीआई खेले हैं जिनमें से 12 में टीम को जीत मिली है और 7 में हार।
उनके कार्यकाल में टीम इंडिया (Team India) ने चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप के खिताब जीते हैं। उनके कार्यकाल के दौरान टीम इंडिया (Team India) का टी20 में प्रदर्शन जबरदस्त है। गंभीर के कार्यकाल में टीम टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 2 मैच हारी है। अगर टीम इंडिया (Team India) टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जीत जाती है तो ये गंभीर के कार्यकाल की निश्चित तौर पर बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। भारत ने वर्ल्ड कप में अभी तक खेले गए अपने तीनों मैचों में जीत हासिल की है।