1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. रंग बदलने वाला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च: 5000 mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज समेत कई खूबियों से लैस

रंग बदलने वाला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च: 5000 mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज समेत कई खूबियों से लैस

Tecno camon 30s Launch: टेक्नो ने अपनी Camon सीरीज का विस्तार करते हुए एक नए स्मार्टफोन Tecno Camon 30S को ग्लोबल मार्केट लॉन्च किया है। यह फोन पाकिस्तान समेत कुछ चुनिंदा मार्केट में ही अवेलेबल है। लेकिन आने वाले दिनों में इसे भारत समेत दूसरे देशों में भी पेश किए जाने की उम्मीद है। आइए, Tecno Camon 30S के स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस डिटेल्स पर एक नजर डाल लेते हैं-

By Abhimanyu 
Updated Date

Tecno camon 30s Launch: टेक्नो ने अपनी Camon सीरीज का विस्तार करते हुए एक नए स्मार्टफोन Tecno Camon 30S को ग्लोबल मार्केट लॉन्च किया है। यह फोन पाकिस्तान समेत कुछ चुनिंदा मार्केट में ही अवेलेबल है। लेकिन आने वाले दिनों में इसे भारत समेत दूसरे देशों में भी पेश किए जाने की उम्मीद है। आइए, Tecno Camon 30S के स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस डिटेल्स पर एक नजर डाल लेते हैं-

पढ़ें :- Agusta Westland AW139 Helicopter : दुनिया का सबसे सुरक्षित VVIP हेलीकॉप्टर, क्रैश सेफ्टी सिस्‍टम और 310 km की रफ्तार, योगी के विमान बेड़े में शामिल

Tecno Camon 30S में रंग बदलने वाला बैक पैनल दिया गया है। इसके ब्लू कलर वेरिएंट धूप में ले जाने पर फोन का बैक डार्क ब्लू की तरह दिखने लगता है। हालांकि, यह खूबी दूसरे कलर ऑप्शन के साथ मौजूद नहीं है। फोन के स्पेक्स की बात करें तो नए टेक्नो में 6.78 इंच का कर्व्ड FHD+ OLED डिस्प्ले दी गयी है, जो 120 हर्टज के रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है।

Camon 30S में परफॉर्मेंस के लिए Helio G100 चिपसेट दिया गया है, जिसको 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन 6GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज ऑप्शन में मौजूद है। इसमें 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। इस हिसाब से इसमें 16 जीबी रैम हो जाती है। कैमरा की बात करें तो इसके रियर पैनल पर 50MP+2MP कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 13MP का सेंसर दिया गया है।

पावर के लिए फोन में 33W के चार्जर के साथ 5,000 mAh की बैटरी दी गयी है। डिवाइस को पानी और धूल से सेफ रखने के लिए IP53 की रेटिंग भी मिली हुई है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Tecno Camon 30S की कीमत की बात करें तो पाकिस्तान में उपलब्ध Tecno Camon 30S की PKR 59,999 यानी लगभग 18,000 रुपये रखी गई है। फोन को ब्लू, नेबुला वायलेट, सेलेस्टियल ब्लैक और डॉन गोल्ड जैसे चार कलर ऑप्शन में ग्राहक खरीद सकते हैं।

पढ़ें :- Samsung Galaxy S25 discount :  सैमसंग गैलेक्सी S25 FE पर बंपर छूट, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...