1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. TSPSC Recruitment: तेलंगाना राज्‍य लोक सेवा आयोग ने निकाली इन पदों पर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

TSPSC Recruitment: तेलंगाना राज्‍य लोक सेवा आयोग ने निकाली इन पदों पर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे एवं सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुटे कैंडिडेट्स के लिए अच्‍छी खबर है. तेलंगाना राज्‍य लोक सेवा आयोग (TSPSC) की तरफ से डिप्‍टी कलेक्‍टर डिप्‍टी एसपी सहित कई पदों पर वेकेंसी निकाली गईं हैं.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

TSPSC Recruitment: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे एवं सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुटे कैंडिडेट्स के लिए अच्‍छी खबर है. तेलंगाना राज्‍य लोक सेवा आयोग (TSPSC) की तरफ से डिप्‍टी कलेक्‍टर डिप्‍टी एसपी सहित कई पदों पर वेकेंसी निकाली गईं हैं.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

आयोग ने कुल 563 पदों पर वेकेंसी निकाली हैं, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आरम्भ भी हो गई है. फाइनल सेलेक्‍शन में चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को 51320 रुपये से लेकर 133630 रुपये महीने तक की सैलरी मिलेगी.

कहां देखें पूरा नोटिफिकेशन

तेलंगाना राज्‍य लोक सेवा आयोग (TSPSC) की भर्तियों का पूरा नोटिफिकेशन इसके ऑफिशियल पोर्टल tspsc.gov.in पर देखी जा सकती है. इसके अतिरिक्त इसी जरिए आवेदन भी किया जा सकता है.

पदों का विवरण

तेलंगाना राज्‍य लोक सेवा आयोग (TSPSC) की इस परीक्षा के माध्यम से डिप्‍टी कलेक्‍टर, डिप्‍टी एसपी, कामर्शियल टैक्‍स ऑफिसर, रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर आदि पदों पर भर्तियां होनी हैं. इसमें अलग-अलग पदों के लिए अलग अलग वेतन तय किया गया है, जिसके तहत 51320 रुपये से लेकर 133630 रुपये तक सैलरी मिलेगी.

कब तक कर सकते हैं अप्‍लाई

तेलंगाना राज्‍य लोक सेवा आयोग (TSPSC)के नोटिफिकेशन के मुताबिक, कैंडिडेट्स 14 मार्च तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि जिन कैंडिडेट्स को एप्‍लिकेशन फॉर्म में करेक्‍शन करना होगा. वह 23 से 27 मार्च तक एडिट विंडो के जरिए करेक्‍शन कर सकते हैं. बता दें कि टीएसपीएससी ग्रुप 1 की प्रीलिम्‍स परीक्षा 9 जून को होगी. जिसके लिए एडमिट कार्ड 7 दिन पहले जारी किए जाएंगे. जैसा कि सभी स‍िविल सर्विसेज परीक्षाओं में होता कि प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स को मुख्‍य परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा.

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

आवेदन शुल्क 

तेलंगाना राज्‍य लोक सेवा आयोग (TSPSC) की भर्तियों के आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्‍क के रूप में 200 रुपये देने होंगे.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...