1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की गोली मारकर हत्या, जानें पूरा मामला?

गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की गोली मारकर हत्या, जानें पूरा मामला?

गुरुग्राम (Gurugram) में टेनिस प्लेयर राधिका यादव (Tennis player Radhika Yadav) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि राधिका के पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

गुरुग्राम। गुरुग्राम (Gurugram) में टेनिस प्लेयर राधिका यादव (Tennis player Radhika Yadav) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि राधिका के पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया है। राधिका यादव (Radhika Yadav) सोशल मीडिया पर रील बनाती थीं, इस हरकत से उनके पिता नाराज थे।

पढ़ें :- फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान हमें बचा रहा, दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; BJP ने घेरा

गुरुग्राम में गुरुवार को बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां सुशांत लोक फेस-2 में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव (Radhika Yadav)  की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राधिका की उम्र महज 24 साल थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक राधिका के पिता पर ही गोली मारने का आरोप है।

रील बनाने से नाराज थे पिता

पुलिस ने बताया कि राधिका के पिता सोशल मीडिया पर बेटी द्वारा रील बनाने से नाराज थे। जांच में यह बात सामने आई है कि पिता ने बेटी के ऊपर पांच बार फायरिंग की थी, जिसमें से तीन गोली राधिका को लगी है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में जिस हथियार का इस्तेमाल किया गया है वो भी बरामद कर लिया है।

कई प्रतियोगिता जीत चुकी थी राधिका

पढ़ें :- 'रामायण 2' की रिलीज में हो सकती है देरी? निर्माता नमित मल्होत्रा ने बतायी ये बड़ी वजह

बता दें कि राधिका राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी थीं और उन्होंने कई प्रतियोगिताएं जीती थीं। फिलहाल पुलिस ने मृतक का शव मोर्चरी में रखवा दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...