1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan’s Mach jail attack : पाकिस्तान की माच जेल पर आतंकियों ने रॉकेटों और अत्याधुनिक हथियारों से किया हमला , दो की मौत

Pakistan’s Mach jail attack : पाकिस्तान की माच जेल पर आतंकियों ने रॉकेटों और अत्याधुनिक हथियारों से किया हमला , दो की मौत

पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान की माच जेल पर सोमवार रात आतंकियों ने रॉकेट और अत्याधुनिक हथियारों से हमला कर दिया, लेकिन सुरक्षा बलों ने कम से कम तीन समन्वित हमलों को विफल कर दिया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pakistan’s Mach jail attack : पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान की माच जेल पर सोमवार रात आतंकियों ने रॉकेट और अत्याधुनिक हथियारों से हमला कर दिया, लेकिन सुरक्षा बलों ने कम से कम तीन समन्वित हमलों को विफल कर दिया। खबरों के अनुसार, कम से कम 15 रॉकेट सेंट्रल माच जेल को निशाना बनाते हुए दागे गये। इस जेल में कई खतरनाक आतंकवादियों और ऐसे कैदियों को रखा गया है, जिन्हें मौत की सजा सुनाई गई है।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

खबरों के अनुसार, मुठभेड़ में कम से कम दो पुलिसकर्मी की मौत हो गई और एक ट्रक चालक घायल हो गया है, लेकिन हताहतों या घायलों की संख्या के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। नजदीकी पहाड़ियों में छिपे आंतकियों ने रॉकेट दागे और माच शहर के कई इलाकों में धमाके भी किये गये। रॉकेट दागने के बाद आतंकियों ने सेंट्रल जेल के पास सुरक्षाबलों के शिविर पर हमला किया और माच रेलवे स्टेशन में भी घुस गए।

अधिकारी ने बताया कि लगातार हो रही गोलीबारी को देखते हुये लाउडस्पीकर की मदद से लोगों को घर के अंदर ही रहने के लिए कहा गया। बलूचिस्तान के सूचना मंत्री जान अचकजई ने कहा, ‘‘उन्होंने माच जेल की ओर जो रॉकेट दागे थे वे सुरक्षा चक्र को नहीं भेद पाये।’’मंत्री ने दावा किया आतंकवादी असलम अचो समूह के थे और बाद में प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) समूह के माजिद ब्रिगेड ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि हथियारों से लैस आतंकवादियों और सेना के बीच कई घंटों तक गोलीबारी होती रही और सूर्य उदय होने से पहले वे आसपास के पहाड़ी इलाकों की ओर से भाग गए।

पढ़ें :- अमेरिका की सियासत में ऐतिहासिक बदलाव: मुस्लिम, गे और अश्वेत नेताओं ने रचा इतिहास
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...