Strait of Hormuz Tension : अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध से पश्चिम एशिया में तनाव के बीच दुनिया के कई देशों में ईंधन का संकट मंडरा रहा है। इस युद्ध के 13वें दिन यानी गुरुवार को भारत के लिए एक राहत भरी खबर है। हॉर्मुज स्ट्रेट से एक ऑयल टैंकर सफलतापूर्वक मुंबई पहुंचा है। यह टैंकर मुंबई में डॉक होकर माहुल स्थित रिफाइनरियों के लिए कच्चे तेल की आपूर्ति करेगा।

दरअसल, युद्ध के बीच हॉर्मुज स्ट्रेट पर कई शिप फंसे हुए हैं और ईरान इस पर नियंत्रण का दावा कर रहा है। वह हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के जहाजों को लगातार निशाना बना रहा है। जिसकी वजह से तेल की सप्लाई में कठिनाई आ रही है। इस बीच, सऊदी बंदरगाह रास तनुरा से कच्चे तेल का टैंकर, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर के सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच गया है।
बताया जा रहा है कि मुंबई पहुंचे लाइबेरिया के झंडे वाला तेल टैंकर शेनलॉन्ग के कैप्टन ने ईरान से बचने के लिए टैंकर का सिग्नल सिस्टम बंद कर दिया था। कैप्टन की समझदारी से ये तेल टैंकर1,35,335 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर मुंबई पहुंचा है। शिप ने जोखिम भरे क्षेत्र से गुजरते समय अस्थायी रूप से अपना AIS ट्रैकिंग सिस्टम बंद कर दिया था। यह 9 मार्च को दोबारा ट्रैकिंग सिस्टम पर दिखाई दिया और 11 मार्च को मुंबई पहुंच गया।