1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. नेपाल में बालेंद्र शाह युग की शुरुआत, हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार पीएम पद की ली शपथ

नेपाल में बालेंद्र शाह युग की शुरुआत, हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार पीएम पद की ली शपथ

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में शुक्रवार से नए युग की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता बालेंद्र शाह (Balendra Shah) को आज नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। जिसके बाद बालेंद्र शाह (Balendra Shah) को पीएम पद की शपथ दिलाई गई। बालेंद्र शाह (Balendra Shah) नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बन गए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में शुक्रवार से नए युग की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता बालेंद्र शाह (Balendra Shah) को आज नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। जिसके बाद बालेंद्र शाह (Balendra Shah) को पीएम पद की शपथ दिलाई गई। बालेंद्र शाह (Balendra Shah) नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। नेपाली मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल (President Ramchandra Poudel) ने बालेंद्र शाह (Balendra Shah) को पीएम नियुक्त किया। जिसके बाद बालेंद्र शाह ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सत्ताधारी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने बालेंद्र शाह (Balendra Shah) के नेतृत्व वाली सरकार के लिए 14 मंत्रियों के नाम फाइनल किए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुदन गुरुंग को देश का नया गृह मंत्री बनाया जा सकता है। जेन जी आंदोलन (Gen Z Movement) से चर्चा में आए गुरुंग, गोरखा-2 सीट से चुनाव जीतकर सदन पहुंचे हैं।

पढ़ें :- Breaking News : संजय सेतु के ज्वाइंटर में बढ़ी दरार, बड़ी गाड़ियों का आवागमन ठप, गोंडा, बाराबंकी, बहराइच सहित आठ जिलों व नेपाल को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण पुल

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शुक्रवार को काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के पूर्व मेयर शाह बालेंद्र शाह (Balendra Shah) को संविधान के आर्टिकल 76(1) के तहत इस पद पर नियुक्त किया। गुरुवार को आरएसपी ने शाह को अपनी पार्लियामेंट्री पार्टी का लीडर चुना, जिससे उनके देश के 47वें प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। आरएसपी ने हाल के संसदीय चुनावों में लगभग दो-तिहाई बहुमत से बड़ी जीत हासिल की थी।

बालेंद्र शाह (Balendra Shah) ने शुक्रवार दोपहर 12:34 बजे राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पद और गोपनीयता की यह शपथ हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर सात शंखनादकों ने शंख ध्वनि के साथ मांगलिक शुरुआत की। परंपरा के अनुसार, शुभ कार्यों के आरंभ में शंखनाद को सफलता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...