1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को होगी रिलीज, नजर आएगी बड़ी स्टारकास्ट

फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को होगी रिलीज, नजर आएगी बड़ी स्टारकास्ट

फिल्मी दुनिया में अभिनेता हो य अभिनेत्री सब के जन्मदिन को खास माना जाता है। वैसे से जन्मदिन सब का खास ही होता है। वहीं आज रणवीर सिंह अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं।

By Sudha 
Updated Date

मुंबई। फिल्मी दुनिया में अभिनेता हो य अभिनेत्री सब के जन्मदिन को खास माना जाता है। वैसे से जन्मदिन सब का खास ही होता है। वहीं आज रणवीर सिंह अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर रणवीर ने अपने फैंस को खुश करने के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। बतादें कि रणवीर सिंह के जन्म दिन में उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। ये रणवीर सिंह के फैन्स के लिए उनके जन्म दिन का एक बड़ा तोहफा है। इस टीजर में रणवीर सिंह दमदार अंदाज में नजर आए हैं। टीजर सामने आने के बाद फैंस रणवीर की इस फिल्म के लिए और भी उत्साहित हो गए हैं।और अब सिनेमाघर में आने का इंतजार कर रहें हैं।

पढ़ें :- एलपीजी की आसमान छूती कीमतों पर 'बिग बॉस 15' कंटेस्टेंट राजीव अदातिया ने कसा तंज, बोले- बॉलीवुड से ज्यादा पैसा गैस सिलेंडर बेचने में है...

बताते चले कि 2 मिनट 39 सेकंड के टीजर की शुरुआत आर माधवन के वॉइस ओवर से होती है। टीजर में ये पता चलता है कि फिल्म की कहानी एक secret mission की कहानी है। टीजर में फिल्म की बाकी कास्ट भी नजर आई है। जिसमें आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के भी लुक नजर आए हैं। बताते चले कि फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

इस फिल्म में अक्षय खन्ना के होने से फिल्म् काफी प्रभावित होगी। फिल्म के टीजर में रणवीर सिंह के शानदार व दमदार अदाकारी दिखाई है। वहीं ​इस फिल्म के टीजर में माधवन कोट-पैंट पहने और गंजे लुक में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा टीजर में अक्षय खन्ना का लुक भी काफी शानदार लगा है। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘धुरंधर’ में एक बड़ी starcast नजर आने वाली है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में यामी गौतम का रहना होगा। ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह बड़े बालों में दिखाई दे रहे हैं।

पढ़ें :- फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' रिलीज से पहले 50 करोड़ की कमाई कर दुनिया में बजाया डंका, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की उम्मीद
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...