LPG Shortage News: पश्चिम एशिया में युद्ध से उपजे ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने देश में एलपीजी का दबाव कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने 60 दिन के इमरजेंसी उपाय के तहत राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को PDS केरोसिन अलॉट किया है। जिसका इस्तेमाल लोग खाना पकाने और रोशनी की ज़रूरतों के लिए कर सकेंगे।

पीटीआई के अनुसार, केंद्र की मोदी सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को घरेलू इस्तेमाल के लिए पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS) केरोसिन का एक एड-हॉक अलॉटमेंट किया है। यह कदम खाना पकाने वाली गैस (LPG) पर पड़ रहे दबाव को कम करने के लिए 60 दिन के इमरजेंसी उपाय के तौर पर उठाया गया है। एक सरकारी आदेश के मुताबिक, इस केरोसिन का इस्तेमाल खाना पकाने और रोशनी की ज़रूरतों के लिए किया जाएगा।
PDS केरोसिन को उन 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुछ समय के लिए फिर से शुरू किया जाएगा, जिन्हें पहले PDS SKO-मुक्त घोषित किया गया था। इस कदम का मकसद यह पक्का करना है कि जिन घरों को LPG की कमी का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें भी अपनी बुनियादी घरेलू ज़रूरतों के लिए ज़रूरी ईंधन मिलता रहे।