1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नहाए-खाए के साथ कल से महापर्व छठ की शुरुआत, जानिए विधी

नहाए-खाए के साथ कल से महापर्व छठ की शुरुआत, जानिए विधी

नहाए खाए के साथ शनिवार से महापर्व छठ की शुरुआत हो रही है। चार दिवसीय महापर्व में 36 घंटे का कठोर उपवास रखा जाता है, जो सूर्य देव और उनकी बहन छठी माता को समर्पित है। छठ पूजा बिहार और यूपी के सबसे बड़े और प्रमुख त्योहारों में से एक है, जहां घरों की सफाई से लेकर पूजा सामग्री, सूप खरीदने तक की तैयारी कई दिन पहले ही शुरू हो जाती है। यह पर्व वैदिक युग से चला आ रहा है।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। नहाए- खाए के साथ शनिवार से महापर्व छठ की शुरुआत हो रही है। चार दिवसीय महापर्व में 36 घंटे का कठोर उपवास रखा जाता है, जो सूर्य देव और उनकी बहन छठी माता को समर्पित है। छठ पूजा बिहार और यूपी के सबसे बड़े और प्रमुख त्योहारों में से एक है, जहां घरों की सफाई से लेकर पूजा सामग्री, सूप खरीदने तक की तैयारी कई दिन पहले ही शुरू हो जाती है। यह पर्व वैदिक युग से चला आ रहा है।

पढ़ें :- कानपुर के नाना राव घाट धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व

दिवाली के बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाए-खाए की परंपरा होती है। इस दिन कुछ खास रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है। इस साल छठ पूजा 25 अक्टूबर नहाय-खाय से शुरू हो रही है। इस दिन घर का शुद्धिकरण किया जाता है। इसके बाद छठ व्रती स्नान कर शुद्ध सात्विक भोजन ग्रहण कर अपना व्रत शुरू करते हैं। नहाए-खाए में व्रती चावल के साथ लौकी की सब्जी, चने की दाल और मूली आदि का सेवन करते हैं। उपवास करने वाले व्रती के भोजन करने के बाद ही परिवार के बाकी सदस्य इस महाप्रसाद का सेवन करते हैं। नहाए-खाए को छठ पूजा की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन व्रत करने वाले व्यक्ति किसी पवित्र नदी या तालाब में स्नान करते हैं और प्रसाद के रूप में कच्चे चावल, चने और लौकी की सब्जी भोजन के तौर पर ग्रहण करते हैं। यह भोजन शुद्ध और पवित्र माना जाता है। इस दिन नमक वाला भोजन केवल एक बार ही किया जाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...