1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मनी लॉन्ड्रिंग में गृहमंत्री का नाम आया सामने, अपने इस्तीफे को लेकर की बड़ी घोषणा, कहा- सच्चाई आएगी जनता के सामने

मनी लॉन्ड्रिंग में गृहमंत्री का नाम आया सामने, अपने इस्तीफे को लेकर की बड़ी घोषणा, कहा- सच्चाई आएगी जनता के सामने

मनी लॉल्ड्रिंग के मामले में गृह मंत्री का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक भूचाल आ गया है। हाल में गृह मंत्री का व्यवसायी दीपक भट्टा के साथ व्यावसायिक संबंधों को लेकर विवाद हो गया था। यह विवाद सर्वाजनिक होने के बाद ही गृहमंत्री ने अपने इस्तीफे को लेकर बड़ी घोषणा कि है।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। मनी लॉल्ड्रिंग के मामले में गृह मंत्री का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक भूचाल आ गया है। हाल में गृह मंत्री का व्यवसायी दीपक भट्टा के साथ व्यावसायिक संबंधों को लेकर विवाद हो गया था। यह विवाद सर्वाजनिक होने के बाद ही गृहमंत्री ने अपने इस्तीफे को लेकर बड़ी घोषणा कि है। उन्होने कहा कि मुझसे जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच होगी, जिसके लिए वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे है। इस्तीफा देने के कारण टकराव या जांच प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का दबाव नही बन पाएगा और जांच एजेंसियां निष्पक्ष हो कर जांच करेंगी। गृहमंत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे की घोषणा की है।

पढ़ें :- Cough Syrup Syndicate Investigation : ED लग्जरी गाड़ियों की सीरीज 9777 और 1111 के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग और सरगना की तलाश में जुटी

नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि हाल के दिनों में सार्वजनिक स्तर पर उनके व्यापार को लेकर सवाल उठाए जा रहे है। उन्होने इन सवालों को गंभीरात से लेते हुए इस्तीफा नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को सौंप दिया। बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से गुरुंग ने इसकी सार्वजनिक घोषणा कर दी। सोशल मीडिया पर गुरुंग ने कहा कि मेरे खिलाफ अफवाहे तेजी से फैल रही है। उन्होंने कहा कि आरोप और सच्चाई एक ही चीज नहीं हैं। फैसले भावनाओं पर आधारित नहीं होते है। इसके लिए सबूतों की आवश्कता होती है। उन्होने कहा कि वह पार्टी के सभी फैसलों का पूर्ण रूप से पालन करेंगे और जांच में भी सहयोग देंगे।

60 लाख रुपए के खरीदे गए शेयर

बता दे कि नेपाली गृहमंत्री सुदन गुरुंग का नाम मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी दीपक भट्ट और सुलभ अग्रवाल से जुड़े है। उन पर दोनों विवादित व्यापरियों के साथ व्यावसायिक साझेदारी का आरोप लगा है। गुरुंग ने अपने आधिकारिक संपत्ति घोषणा में स्टार माइक्रो इंश्योरेंस और लिबर्टी माइक्रो लाइफ में किए गए अपने निवेशों की जानकारी नहीं दी थी। दावा किया गया है कि गुरुंग के खाते में कुछ लोगों ने 60 लाख रुपए जमा किए थे और उन पैसों से दोनों कंपनियों के शेयर खरीदे गए है।

पढ़ें :- आतंकवाद, वित्तपोषण और वित्तीय अपराध के खिलाफ सुरक्षा कवच; भारत में TNV LEI बना अग्रणी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...