1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. VIDEO- ‘The Bengal Files’ का ट्रेलर रिलीज, रूह कंपा देगी फिल्म की कहानी

VIDEO- ‘The Bengal Files’ का ट्रेलर रिलीज, रूह कंपा देगी फिल्म की कहानी

‘द ताशकंद फाइल्स’ (The Tashkent Files) और ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) के बाद अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इस सीरीज की अपनी अगली फिल्म लेकर आए हैं ‘द बंगाल फाइल्स’ (The Bengal Files) ।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। ‘द ताशकंद फाइल्स’ (The Tashkent Files) और ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) के बाद अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इस सीरीज की अपनी अगली फिल्म लेकर आए हैं ‘द बंगाल फाइल्स’ (The Bengal Files) । आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें बंगाल में हिंदुओं पर हुए अत्याचार को दिखाया गया है।

पढ़ें :- 'वो मेरे इनर गारमेंट्स पर करता था घटिया कमेंट्स', एक्ट्रेस ने डायरेक्टर को अपना अवॉर्ड दिखाकर दिया था दमदार जवाब

1946 में हुए कोलकाता दंगों को दिखाएगी फिल्म

‘द बंगाल फाइल्स’ ’ (The Bengal Files)  में 1946 में हुए कोलकाता दंगों (Kolkata Riots) और नोआखाली नरसंहार (Noakhali Massacre) की चीजों को दिखाया जाएगा। फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में भी घिरी है। फिल्म मेकर्स का कहना है कि उन्हें फिल्म की घोषणा के बाद से ही धमकियां दी जा रही हैं और परेशान किया जा रहा है।

‘द कश्मीर फाइल्स’ की ये कास्ट आएगी नजर

पढ़ें :- रक्षाबंधन पर रामदेव व कंगना के विवाद का पटाक्षेप, बाबा ने कहा बहन तो अभिनेत्री बोलीं- भूल चूक माफ, ईश्वर आपको लंबी आयु दें

5 सितंबर को रिलीज होने वाली ‘द बंगाल फाइल्स’ ’ (The Bengal Files)  में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। बता दें कि ये सभी सितारे ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) में भी दिखाई दिए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...