1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ठगों की जमात ही महाठगबंधन,विपक्ष को भली-भांति मालूम है इस चुनाव में खिसक चुकी है उनकी जमीन: ललन सिंह

ठगों की जमात ही महाठगबंधन,विपक्ष को भली-भांति मालूम है इस चुनाव में खिसक चुकी है उनकी जमीन: ललन सिंह

ललन सिंह ने कहा कि, ठगों की जमात ही महाठगबंधन है...विपक्ष को भली-भांति मालूम है कि इस चुनाव में उनकी जमीन खिसक चुकी है, इसलिए अब जनता के मुद्दों पर बोलने के बजाय वे NDA को लेकर झूठी कहानियां गढ़ने और अफवाहों का बाजार गर्म करने में लगे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar assembly elections) को लेकर एनडीए (NDA) में सीट बंटवारा हो गया है। सोमवार को भाजपा (BJP) ने 71 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। इन सबके बीच जेडीयू नेता ललन सिंह (Lalan Singh) का बड़ा बयान आया है। उन्होंने आगे कहा, जनता दल (यू) में नीतीश कुमार जी (Nitish Kumar) की सहमति के बिना कोई एक कदम भी आगे नहीं बढ़ता है।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने एनडीए के नए 45 सांसदो के साथ बैठक की, टीएमसी और उद्धव गुट के बागी सांसद भी रहें मौजूद

ललन सिंह (Lalan Singh)  ने कहा कि, ठगों की जमात ही महाठगबंधन है…विपक्ष को भली-भांति मालूम है कि इस चुनाव में उनकी जमीन खिसक चुकी है, इसलिए अब जनता के मुद्दों पर बोलने के बजाय वे NDA को लेकर झूठी कहानियां गढ़ने और अफवाहों का बाजार गर्म करने में लगे हैं।

जनता दल (यू) में नीतीश कुमार जी की सहमति के बिना कोई एक कदम भी आगे नहीं बढ़ता है। सीट शेयरिंग से लेकर एक-एक सीट के बंटवारे तक हर बात नीतीश जी की जानकारी में है और उनकी सहमति से ही सब हो रहा है।

पूरा एनडीए आज मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एकजुट, संगठित और मजबूत है। एनडीए की यह एकजुटता केवल राजनीतिक समीकरण नहीं, बल्कि जनसेवा के साझा संकल्प का प्रतीक है।

 

पढ़ें :- बांकीपुर उपचुनाव हार का अनंत सिंह ने बीजेपी पर फोड़ा ठीकरा, बोले-घमंड हो गया था कि कलकत्ता, विदेश व बंबई जीत गए, बिहार ही नहीं पूरे देश में इनकी हालत खराब

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...