1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कर्नल सोफिया को लेकर मंत्री जी ने दे दिया ऐसा बयान….

कर्नल सोफिया को लेकर मंत्री जी ने दे दिया ऐसा बयान….

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह ऐसा बयान दे दिया है। जिसके बाद से प्रदेश की राजनीति में नया बखेड़ा खड़ा हो गया है।

By Shital Kumar 
Updated Date

भोपाल। कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर सूबे की मोहन सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ’तुम्हारी बहन’ से ही….! हालांकि अब वे विवादों के घेरे में आ गए है वहीं राजनीति भी तेज हो गई है।

पढ़ें :- UGC Regulations 2026 : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और यूजीसी से जवाब मांगा, अगले आदेश तक 2012 वाले नियम लागू

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह ऐसा बयान दे दिया है। जिसके बाद से प्रदेश की राजनीति में नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। मंत्री ने अपने संबोधन में कर्नल सोफिया पर एक विवादित बयान दे दिया है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हमारे देश के लोगों के कपड़े उतार, हमने उनकी समाज की बहन को भेजकर ऐसी तैसी करवा दी। मंत्री विजय शाह ने कहा था कि उन्होंने (आतंकियों) कपड़े उतार-उतार के हमारे हिंदुओं को मारा, और मोदी जी ने उनकी बहन (कर्नल सोफिया कुरैशी) को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा।

अब मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते थे इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है। तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी। आगे उन्होंने कहा कि देश का सम्मान और मान-सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान भेजकर बदला ले सकते हैं। मोदी जी ने कहा था कि घर में घुसकर मारूंगा। जमीन के अंदर गाड़ दूंगा। आतंकवादी तीन मंजिला घर में बैठे थे। बड़े बम से छत उड़ाई, फिर बीच की छत उड़ाई और अंदर जाकर उनके परिवार की ऐसी की तैसी कर दी। यह 56 इंच का सीना वाला ही कर सकता है।

पढ़ें :- UGC के नए नियम के विरोध की आग में खुद जल रही है BJP, प्रदेश में कई नेताओं का इस्तीफों का दौर है जारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...