1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मोदी सरकार ने 12 वर्षों में पेपर लीक, परीक्षा चोरी, टेंडर में धांधली को संरक्षण देकर बनाया संगठित अपराध का सिंडिकेट : राहुल गांधी

मोदी सरकार ने 12 वर्षों में पेपर लीक, परीक्षा चोरी, टेंडर में धांधली को संरक्षण देकर बनाया संगठित अपराध का सिंडिकेट : राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government ) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि पिछले 12 वर्षों में पेपर लीक, परीक्षाओं में चोरी और टेंडर धांधली को संरक्षण देकर एक संगठित अपराध का सिंडिकेट तैयार किया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government ) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि पिछले 12 वर्षों में पेपर लीक, परीक्षाओं में चोरी और टेंडर धांधली को संरक्षण देकर एक संगठित अपराध का सिंडिकेट तैयार किया गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस व्यवस्था ने देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य को अधर में लटका दिया है और शिक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को भारी नुकसान पहुंचाया है।

पढ़ें :- सीएम योगी ने यूपी पुलिसकर्मियों का किया सम्मान, बोले- 2017 के पहले हर जिले में होते थे दंगे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rahul Gandhi (@rahulgandhi)

पढ़ें :- पूर्व आईएएफ अधिकारी बोला-‘राहुल गांधी कसाब से भी खतरनाक’, शेयर की विवादित तस्वीर,कांग्रेस सेवादल ने दर्ज कराई शिकायत

राहुल गांधी ने कहा कि जब तक यह सरकार सत्ता में है, तब तक देश के युवाओं का भविष्य दांव पर लगा रहेगा और परीक्षाओं की गोपनीयता भंग होती रहेगी। परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ियों (जैसे NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं) को लेकर कांग्रेस पार्टी  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि परीक्षा और टेंडर प्रक्रिया में शामिल बड़े सिंडिकेट तथा पेपर माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...