1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. CJP याचिका पर SC ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, सीजेआई बोले- कोर्ट के पास वीडियो देखने का समय नहीं

CJP याचिका पर SC ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, सीजेआई बोले- कोर्ट के पास वीडियो देखने का समय नहीं

दिल्ली में नीट विवाद और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोज जनता पार्टी (सीजेपी) के मार्च के दौरान छात्र प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस कार्रवाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया...

By Harsh 
Updated Date

नई दिल्ली।  दिल्ली में नीट विवाद और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोज जनता पार्टी (सीजेपी) के मार्च के दौरान छात्र प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस कार्रवाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। सुनवाई की मांग लेकर पहुंचे वकील नरेंद्र मिश्रा ने मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ से मामले पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया लेकिन कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया।

पढ़ें :- इनको बुलवा दिया, उनको बुलवा दिया… क्या आपस में कोई समझौता कर लिया? संसद में भड़के अखिलेश

सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा, “हमारा समय बर्बाद मत कीजिए और अपना समय भी बर्बाद मत कीजिए।” जब वकील ने पुलिस कार्रवाई से जुड़े वीडियो का हवाला दिया तो अदालत ने साफ कहा कि उसे वीडियो में कोई रुचि नहीं है और कोर्ट के पास उन्हें देखने का समय नहीं है।

याचिका में आरोप लगाया गया था कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों पर बल प्रयोग किया। याचिकाकर्ता ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की थी लेकिन अदालत ने फिलहाल जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया। इससे एक दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने भी इसी मामले से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए टिप्पणी की थी कि “कोर्ट को इसमें न घसीटें।” ऐसे में लगातार दूसरे दिन दोनों अदालतों ने इस मामले में तत्काल राहत देने से इंकार कर दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...