1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मोदी सरकार की आने वाली है एक्सपायरी डेट, क्योंकि वो जानते हैं कांग्रेस एक दिन उन्हें सजा जरूर देगी और न्याय लेकर रहेगी : राहुल गांधी

मोदी सरकार की आने वाली है एक्सपायरी डेट, क्योंकि वो जानते हैं कांग्रेस एक दिन उन्हें सजा जरूर देगी और न्याय लेकर रहेगी : राहुल गांधी

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रविवार को गोवा कांग्रेस के तरफ से आयोजित 'गोय राखोन यात्रा' (गोवा बचाओ मार्च) में हिस्सा लेते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar) 'वोट चोरी लागू (Implement) करता है।

By santosh singh 
Updated Date

गोवा। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रविवार को गोवा कांग्रेस के तरफ से आयोजित ‘गोय राखोन यात्रा’ (गोवा बचाओ मार्च) में हिस्सा लेते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar) ‘वोट चोरी लागू (Implement) करता है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ‘वोट चोरी’ संचालित (Operationalize) करते हैं। नरेंद्र मोदी ‘वोट चोरी’ की पूरी प्लानिंग (Planning) करते हैं।

पढ़ें :- उत्तराखंड में निवेश के नाम पर धामी सरकार का फ़र्ज़ीवाड़ा और यह BJP ‘डबल इंजन' मॉडल का है एक और नमूना: राहुल गांधी

जब मैं कहता हूं कि नरेंद्र मोदी ‘वोट चोरी’ करते हैं, तब मेरे ऊपर कोई केस नहीं करता, बीजेपी डरती है केस कर दिया तो मामला कानूनी हो जाएगा

पढ़ें :- Lucknow Poster Controversy : लखनऊ में लगा 'भारत विरोधी रावण' का पोस्टर, अखिलेश, राहुल, अतीक समेत कई हस्तियों की हैं तस्वीरें

नेता विपक्ष ने कहा कि मेरे ऊपर 45 से ज्यादा मानहानि (Defamation) केस हैं, लेकिन जब मैं कहता हूं कि नरेंद्र मोदी ‘वोट चोरी’ करते हैं, तब मेरे ऊपर कोई केस नहीं करता। ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी (BJP) के लोग डरते हैं। अगर ‘वोट चोरी’ पर केस लग गया तो मामला कानूनी (Legal) हो जाएगा, जिसमें ये उलझ जाएंगे। आपने देखा है कि आजकल पीएम सामने खड़े नहीं हो सकते हैं। क्योंकि ये जानते हैं कि देश का युवा इनके खिलाफ खड़ा हो गया है।

राहुल कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान ‘गोय राखोन यात्रा’ में शामिल होने गोवा पहुंवे थे। यहां कांग्रेस की 28 दिन लंबी यात्रा का समापन हुआ है। राहुल का पिछले 4 सालों में यह पहला गोवा दौरा है। इससे पहले 2022 में वह यहां आए थे। गोवा में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव हैं।

BJP ने गोवा को बनाया ‘करप्शन का मॉडल’, दूसरे राज्यों के BJP नेता गोवा सरकार से सीखने आते हैं करप्शन 

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि गोवा में युवाओं को रोजगार नहीं मिलता। उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है, लेकिन BJP के नेता अरबपति बन रहे हैं, मुख्यमंत्री के परिवार की संपत्ति बढ़ती जा रही है। हकीकत ये है कि BJP ने रोजगार का पूरा सिस्टम उड़ा दिया है। देश का पैसा और संपत्ति अरबपतियों को दी जा रही है। BJP ने गोवा को ‘करप्शन का मॉडल’ बना दिया है। दूसरे राज्यों के BJP नेता गोवा सरकार से करप्शन सीखने आते हैं। हमें इस ‘करप्शन मॉडल’ को खत्म करना है, जो सिर्फ कांग्रेस कर सकती है।

हिंदुस्तान की जनता मोदी-शाह की सच्चाई समझ गई है और युवा उनके खिलाफ हो चुके हैं

पढ़ें :- राहुल गांधी का मोदी सरकार पर सीधा हमला, बोले- लाखों भारतीय युवाओं को सिस्टम से बाहर रखने के लिए बनी है नई शिक्षा नीति

गोवा की BJP सरकार किसानों-गरीबों की जमीनें छीनकर, अपने अरबपति दोस्तों को करोड़ों रुपए में बेचती है। BJP सरकार का सिर्फ एक काम है- गोवा से पैसे कमाना। इस सरकार ने गोवा को Piggy bank बना दिया है। हिंदुस्तान की जनता मोदी-शाह की सच्चाई समझ गई है और युवा उनके खिलाफ हो चुके हैं। नरेंद्र मोदी ये बात अच्छे से जानते हैं, इसलिए सामने नहीं आ रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...