1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, क्रांतिकारियों को किया नमन

स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, क्रांतिकारियों को किया नमन

स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, क्रांतिकारियों को किया नमन

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आज पूरे भारत में आज़ादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े गर्व और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पढ़ें :- मुलायम सिंह यादव, बोले - अधिवक्ताओं की हत्याओं का सिलसिला बंद हो, वरना आंदोलन होगा तेज

श्री त्रिपाठी ने नगर पालिका कार्यालय सहित नगर के प्राथमिक विद्यालय प्रथम, मधुबन इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल, जीएस मॉर्डन एकेडमी एवं सरस्वती शिशु मंदिर में ध्वजारोहण कर भारतीय तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा—

“यह आज़ादी हमें यूं ही नहीं मिली है। तमाम क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी, तब जाकर हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। भारत की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले उन सभी महान क्रांतिकारियों को सादर नमन।”

कार्यक्रम में सभासद धर्मात्मा जायसवाल, प्रमोद गौतम, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, अनिल जायसवाल, संजय मौर्या, राकेश जायसवाल, सुग्रीम कुमार, अशोक रौनियार, संजय पाठक, सुनील जायसवाल, विशाल जायसवाल, प्रमोद पाठक, नेबुलाल, राजकुमार गोंड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पढ़ें :- भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा फर्जी एनकाउण्टर हुए...अखिलेश यादव क सरकार पर बड़ा हमला

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...