1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जो बाबा साहब का सम्मान नहीं कर सका, वो उनके अनुयायियों का क्या करेगा…केशव मौर्य को अखिलेश यादव पर निशाना

जो बाबा साहब का सम्मान नहीं कर सका, वो उनके अनुयायियों का क्या करेगा…केशव मौर्य को अखिलेश यादव पर निशाना

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, जो बाबा साहब का सम्मान नहीं कर सका, वो उनके अनुयायियों का क्या करेगा यह अंदाज़ा पहले से था जो सपा के पोस्टर से उजागर और इनके फर्जी PDA का नकाब उतर गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, जो बाबा साहब का सम्मान नहीं कर सका, वो उनके अनुयायियों का क्या करेगा यह अंदाज़ा पहले से था जो सपा के पोस्टर से उजागर और इनके फर्जी PDA का नकाब उतर गया है।

पढ़ें :- Rise in Gold-Silver prices: चांदी ₹2.45 लाख के पार, सोना छू रहा आसमान

दरअसल, भाजपा और बसपा ने अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसकी वजह है एक फोटो, जिसमें बाबा साहेब के चेहरे के साथ अखिलेश यादव के चेहरे को मिलाकर दिखाया गया है। भाजपा और बसपा ने इसे बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान बताया है। वहीं, अब डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने इस तस्वीर को लेकर निशाना साधा है।

पढ़ें :- पत्नी को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाकर, लौट रहे युवक की साले ने कनपटी पर गोली मारकर की हत्या

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का फोटो काटकर खुद की तस्वीर लगाना अखिलेश यादव एंड कंपनी का अक्षम्य अपराध है। यह न केवल बाबा साहब का, बल्कि उनके करोड़ों अनुयायियों दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और वंचितों का जानबूझकर किया गया घोर अपमान है। सपा मुखिया को तत्काल माफी मांगनी चाहिए। जो बाबा साहब का सम्मान नहीं कर सका, वो उनके अनुयायियों का क्या करेगा यह अंदाज़ा पहले से था जो सपा के पोस्टर से उजागर और इनके फर्जी PDA का नकाब उतर गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...