HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Rashifal: वृषभ राशि के जातकों को मिलेगी शुभ सूचना, और कन्या, तुला को होगा धन लाभ

Rashifal: वृषभ राशि के जातकों को मिलेगी शुभ सूचना, और कन्या, तुला को होगा धन लाभ

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि 

आज मेहनत और लगन से काम करेंगे। आपके खर्चे बेतहाशा बढ़ सकते हैं और आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में हस्तक्षेप ना करें। साझेदारी में आप किसी काम को करने को लेकर अच्छी तरह सोच लें। आपकी किसी बात को लेकर बेवजह से मित्रों के साथ बहसबाजी हो सकती है।

पढ़ें :- 16 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को सक्रियता और सामर्थ्य में वृद्धि बनी रहेगी

वृषभ राशि 

शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। आप अपने किसी काम को जल्द पूरा करेंगे। भाईयों का आपको पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें उन्हें भी आज जीत मिलती दिख रही है। आपका कोई मित्र आपके घर पार्टी में शामिल होगा।

मिथुन राशि 

आज दिन उत्तम रुप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर आज वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है। वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा। हड़बड़ी में आप कोई निर्णय ना ले, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। परिवार वालों को अच्छी खबर देंगे। आपकी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।

कर्क राशि 

आज दिन अनुकूल रहने वाला है और भाई बंधुओं का साथ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रम में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी बड़े पद में पदस्थ किया जा सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी ।रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को करियर में अच्छा अवसर मिल सकता है। जोखिम उठाने का प्रयास कर सकते हैं।

सिंह राशि 

दिन सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर परिवार में यदि कोई अनबन चल रही थी, सावधानी से इसे दूर करें। आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी नए काम को करने से पहले आप अपने भाइयों से सलाह मशविरा कर सकते हैं। आर्थिक मामलों मे चल रही समस्याओं से काफी हद तक निजात मिलेगी। स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई पर फोकस करना होगा।

पढ़ें :- 15 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें

कन्या राशि 

कारोबार के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी प्रभावशाली लोगों से भेंट होगी। व्यक्तित्व मे भी निखार आएगा। नए कार्य को करने से अच्छा लाभ मिलेगा और किसी श्रेष्ठ कार्य से जुड़ने का आज आपको मौका मिलेगा। पारिवारिक मामलों में आप धैर्य बनाए रखेंगे, नहीं तो दिक्कत हो सकती है। संतान को यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आपकी समस्या दूर होगी।

तुला राशि

अपनी उर्जा को सही कार्यों में लगाएं तो बेहतर रहेगा। सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी और आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में सफल रहेंगे। पारिवारिक रिश्तो में चल रही अनबन दूर होगी और घर परिवार में आपको लोगों का साथ व समर्थन भी मिलेगा। आपकी किसी काम में सूझबूझ दिखाने से अच्छा लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

राजनीतिक कामों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। निवेश में लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा और आप अपने करीबी लोगों के पर फोकस बनाए रखेंगे। आर्थिक मामलों में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोई शत्रु सक्रिय रहेगा। अपने काम से काम रखें। किसी को सलाह देने से बचें।

धनु राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यवहार में सुधार आएगा और आर्थिक मामलों में आपको जोखिम नहीं लेना चाहिए। अनुभव का पूरा लाभ उठाएंगे और किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में आप शामिल हो सकते हैं। करीबी लोगों से मुलाकात होगी। पारिवारिक कार्य पूरे कर पाएंगे। (Aaj Ka Rashifal 31 May 2023)

मकर राशि

किस्मत का साथ मिलेगा। आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप यदि किसी योजना में धन लगाने की सोच सकते हैं। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आज खुशी होगी। कैरियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें। पूजा पाठ में मन लगेगा।

पढ़ें :- 13 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी काम

कुंभ राशि 

आज दिन साहस और पराक्रम से भरपूर रहेंगे। जरूरी निर्णय सावधानी से लें। सुनी हुई बातों में आकर कोई भरोसा ना करें। किसी काम को अति उत्साहित होकर करेंगे, तो उसमें आप से कोई गलती हो सकती है। सेहत बिगड़ सकती है। तनाव की स्थिति रहेगी। नए लोगों से मेल मुलाकात होगी।

मीन राशि

आज दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लाईफ पार्टनर के साथ रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक विवाद हल होंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...