1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Viral video: दिल्ली में रामलीला के दौरान भगवान राम का किरदार निभा रहे शख्स को आया हार्ट अटैक, मौत

Viral video: दिल्ली में रामलीला के दौरान भगवान राम का किरदार निभा रहे शख्स को आया हार्ट अटैक, मौत

रामलीला के दौरान भगवान राम का किरदार निभा रहे शख्स सुनील कौशिक की मंच पर ही हार्ट अटैक से मौत हो गई। अचानक इस तरह से शख्स की मौत से मंच पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में उन्हें नजदीक के हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

दिल्ली। रामलीला के दौरान भगवान राम का किरदार निभा रहे शख्स सुशील कौशिक की मंच पर ही हार्ट अटैक से मौत हो गई। अचानक इस तरह से शख्स की मौत से मंच पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में उन्हें नजदीक के हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दशहरा के मौके पर दिल्ली के शाहदरा इलाके में रामलीला का आयोजन किया जाता है।हर साल की तरह इस बार भी विश्वकर्मा नगर के रहने वाली सुनील कौशिक रामलीला में भगवान राम का किरदार निभा रहे थे। शनिवार की रात उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द होने लगा, जिसके बाद उन्हे नजदीक के हॉस्पिटल में ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि सुशील कौशिक भगवान राम के किरदार में अपने डायलॉग बोल रहे है। इस दौरान उन्हें अचानकक सीने में तेज दर्द होने लगता है और वो अपना हाथ दिल पर रख लेते है और फिर अचानक मंच के पीछे चले जाते है।

विश्वकर्मा नगर में रामलीला का आयोजन करने वाली जयश्री रामलीला कमेटी झिलमिल ने रविवार को एक बयान जारी करके बताया कि विश्वकर्मा नगर में राम का किरदार निभाने वाले सुशील कौशिक का मंच पर अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...