1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. लोकसभा चुनाव 2024 में जनता फाइनल करेगी BJP सांसदों का टिकट, नमो ऐप पर सर्वे करा रही है पार्टी

लोकसभा चुनाव 2024 में जनता फाइनल करेगी BJP सांसदों का टिकट, नमो ऐप पर सर्वे करा रही है पार्टी

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए सभी राजनीतिक दलों ने जोर शोर से चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं मोदी सरकार ने जनता के बीच जाने की सबसे अलग किस्म की रणनीति तैयार की है। केंद्र सरकार की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा (Viksit Bharat Sankalp Yatra) का दौर जारी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए सभी राजनीतिक दलों ने जोर शोर से चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं मोदी सरकार ने जनता के बीच जाने की सबसे अलग किस्म की रणनीति तैयार की है। केंद्र सरकार की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा (Viksit Bharat Sankalp Yatra) का दौर जारी है। इसी बीच केंद्र सरकार ने बीजेपी सांसदों (BJP MPs) का फीड बैक लेने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। 2024 के चुनाव में उसी सांसद को टिकट मिल सकता है, जो जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो

बीजेपी सांसदों के कामकाज का मूल्यांकन करने के लिए पार्टी ने नमो ऐप (NaMo app) का उपयोग करने का प्लान बनाया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिछले दिनों इस संबंध में सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर की थी। सर्वे में किसी क्षेत्र विशेष की जनता अपने सांसद के बारे में क्या सोचती है? अपने सांसद के काम और उनकी उपस्थिति से जनता कितनी खुश है या कितनी नाराज, लोगों से इसकी राय मांगी गई है।

15 सवाल से बीजेपी जानेगी जनता के मन की बात

नमो ऐप (NaMo app) के जरिए ये जानने का प्रयास किया जा रहा है कि बीजेपी के किस सांसद के साथ उसके क्षेत्र की जनता कितनी मजबूती के साथ खड़ी है। इस संबंध में कुल 15 सवाल पूछे गये हैं। नमो ऐप (NaMo app) से क्षेत्रों में सर्वे कराया जा रहा है। जनता अपने अपने मन की बात शेयर कर सकेगी। बीजेपी नपो ऐप पर किये गये सर्वे को जनता के बीच साझा करेगी। इससे साफ होगा कि कौन से सांसद की जमीनी पकड़ कितनी मजबूत हैं।

सांसद का विकल्प भी बता सकती है जनता

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार

नमो ऐप (NaMo app) के जरिए ये परखा जा रहा है कि जनता सांसदों के काम काज से खुश हैं या नहीं. इसके साथ ही आम मतदाताओं से ये भी पूछा गया है कि उनके पास मौजूदा सांसदों के अलावा कौन सा विकल्प हैं? सर्वे के दौरान ये भी पूछा गया है कि अपने सांसद को अपने क्षेत्र में आखिरी बार कब देखा। जनता के मन में कोई नया उम्मीदवार है तो वे नाम शेयर कर सकते हैं।

कौन सांसद कितना लोकप्रिय?

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सीधे जनता से संवाद करने का ये बड़ा प्लान है। नमो ऐप (NaMo app) पर जनता अपने सांसद के बारे में अपनी राय शेयर कर सकती है। कुल मिलाकर इस अभियान के जरिए ये जानने का प्रयास होगा कि बीजेपी सांसद अपने क्षेत्र में जनता के बीच कितना लोकप्रिय हैं। उनका प्रदर्शन कितना सराहनीय है। इसी के आधार पर अगले चुनाव में सांसद को टिकट मिल सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...